Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BIG BREAKING : प्रेम प्रकाश को लेकर हरमू स्थित आवास पहुंची ईडी टीम, होगी पूछताछ

Advertisement
Advertisement
Ranchi : प्रेम प्रकाश के रांची और बिहार में पांच ठिकाने पर ईडी ने बुधवार को छापेमारी की है. इस दौरान ईडी की टीम प्रेम प्रकाश को खोज कर हरमू स्थित आवास पर पहुंची है. जहां प्रेम प्रकाश से ईडी की टीम पूछताछ करेगी. गौरतलब है कि ईडी ने प्रेम प्रकाश के कुल पांच ठिकानों पर छापेमारी की है, उनमें तीन ठिकाने रांची में हैं और एक-एक बिहार व यूपी में है. रांची में अरगोड़ा चौक स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 802, अशोक नगर के फिरालयाल नेक्स्ट के सामने ऑफिस और हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित घर शामिल हैं. इसके अलावा वाराणसी और  बिहार सासाराम स्थित ठिकाने पर पहुंचकर ईडी छापेमारी कर रही है.

प्रेम प्रकाश को ईडी ने लालपुर से पकड़ा

प्रेम प्रकाश को ईडी ने लालपुर से पकड़ा है. ईडी की टीम जब प्रेम प्रकाश के ठिकाने पर पहुंची उससे पहले प्रेम प्रकाश वसुंधरा अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट को लॉक करके फरार हो गया था. प्रेम प्रकाश को ईडी हरमू स्थित आवास पर लाने के बाद रात करीब नाै बजे फिर से उसे लेकर कहीं बाहर निकली है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/aa1-2.jpg"

alt="" width="718" height="411" />

कागजात समेत कई अन्य सामान जब्त

जो जानकारी सामने आ रही है  उसके मुताबिक ईडी ने वसुंधरा अपार्टमेंट स्थित फ्लैट से कई कागजात और मोबाइल फोन बरामद किया है. जिसके बाद ईडी की टीम वसुंधरा अपार्टमेंट से वापस लौट आई. गौरतलब है कि योजनाबद्ध तरीके से ईडी के अधिकारी बुधवार की दोपहर बाद प्रेम प्रकाश के आवास पर पहुंच गए. पूरे घर को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है. किसी को अंदर से बाहर और बाहर से अंदर जाने की इजाजत नहीं है. प्रेम प्रकाश के घर की तलाशी ली जा रही है.

एक दिन पहले छह ठिकाने पर हुई थी ईडी की छापेमारी

मंगलवार को ईडी ने रांची में दो बिल्डरों के घर छापेमारी की थी. यह छापेमारी विनायका ग्रुप के मालिक विशाल चौधरी, राजीव अरुण एक्का के रिश्तेदार निशिथ केसरी के घर और ऑफिस में की गई थी. इस दौरान करोड़ों के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए थे. अफसरों की काली कमाई के कई साक्ष्य मिले थे. अफसरों के चहेता माने जानेवाले विशाल चौधरी के यहां से पता चला था कि दस दिनों में उसने 10 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन किया है. रांची में यह छापेमारी निशिथ केसरी की अरगोड़ा -पुंदाग रोड स्थित ओक फोरेस्ट अपार्टमेंट के निर्माता निशिथ केसरी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय व आवास तथा विशाल चौधरी के फ्रंट लाइन एंड विनायका ग्रुप के अरगोड़ा चौक के समीप कार्यालय व अरगोड़ा के अशोक नगर रोड नंबर छह स्थित आवास में की गई थी. इसे भी पढ़ें – फांसी">https://lagatar.in/yasin-malik-saved-from-hanging-know-how-much-punishment-was-received-in-which-case/">फांसी

से बचा यासीन मलिक, जानें- किस मामले में कितनी मिली सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही