Search

 
 
 

हेमंत सोरेन को लेकर ईडी पहुंची सिविल कोर्ट, हुई पेशी

 
Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गुरुवार को ईडी की टीम लेकर सिविल कोर्ट पहुंची है, जहां उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश किया. ED ने पूछताछ के लिए दस दिन का समय देने का आग्रह कोर्ट से किया है.

कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील  

कोर्ट कैंपस को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरे शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद है. 1800 जवान और 200 अधिकारियों को लगाया गया है. ताकि कहीं अप्रिय घटना न हो. इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. साथ ही लगातार पेट्रोलिंग भी की जा रही है.  वहीं डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि 150 जगहों पर मैजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. गौरतलब है कि जमीन घोटाला मामले में बुधवार को 7 घंटे की पूछताछ के बाद देर रात ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद राजभवन जाकर उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही