Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमीन कारोबारी कमलेश के ठिकाने से ईडी ने एक करोड़ कैश व 100 जिंदा गोली किया बरामद

Ranchi : जमीन कारोबारी कमलेश के ठिकाने से ईडी ने एक करोड़ रुपया नगद और एक सौ राउंड जिंदा गोली बरामद किया है. इसके अलावा ईडी ने कमलेश के ठिकाने से कई अधिकारियों के जमीन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किया है. यहां बता दें कि कमलेश के ठिकाने से बरामद हुआ 100 राउंड गोली उसके बॉडीगार्ड का बताया जा रहा है. इस मामले में ईडी के द्वारा जांच की जा रही है. गौरतलब है कि जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम ने कांके रोड के चांदनी चौक स्थित एस्टर ग्रीन में रहने वाले जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के ठिकाने पर छापेमारी की, जमीन मामले में गिरफ्तार हुए शेखर कुशवाहा से जुड़े मामले को ईडी के द्वारा यह छापेमारी की है. बीते 12 जून को ईडी ने बड़गाईं जमीन घोटाला में गाड़ीगांव निवासी शेखर कुशवाहा को गिरफ्तार किया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/ed-goli1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पूर्व में इस मामले में हेमंत सोरेन, रांची के तत्कालीन उपायुक्त छवि रंजन, झामुमो नेता अंतु तिर्की सहित कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. शेखर कुशवाहा जमीन घोटाले में गिरफ्तार किया जाने वाला 22वां अभियुक्त था.फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री के मामले की जांच के दौरान ईडी ने पाया कि शेखर बड़गाईं अंचल के गाड़ी मौजा की 4.83 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री में शामिल है. ईडी द्वारा कोलकाता रजिस्ट्री कार्यालय के तापस घोष, संजीत कुमार और हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद अख्तर की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद इस जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित जानकारी मिली थी. इसे भी पढ़ें -नीट">https://lagatar.in/state-congress-marched-to-raj-bhavan-in-protest-against-neet-exam-irregularities/">नीट

परीक्षा गड़बड़ी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने किया राजभवन मार्च
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही