Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी मामले में ईडी ने केस दर्ज किया

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी मामले में ईडी ने शुक्रवार को केस दर्ज किया है. गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान जीवन रक्षक दवा रेमडेसिविर इंजेक्शन की रांची में कालाबाजारी मामले की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने इस केस में मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान के लिए ईडी को अनुशंसा की थी. जिसके बाद ईडी ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया है. ईडी ने राजीव सिंह और मनीष सिन्हा के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

क्या है मामला

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का यह बहुचर्चित मामला तब सामने आया था, जब कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच लोगों की जान जा रही थी. तब पुलिस की टीम ने कालाबाजारी मामले में कांके रोड निवासी राजीव कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था. इस मामले में रांची के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इसके बाद इस केस के अनुसंधान की जिम्मेदारी सीआइडी को मिली थी. सीआइडी ने गिरफ्तार राजीव कुमार सिंह को जेल भेज दिया था. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/more-than-700-buses-are-running-without-permit-in-jharkhand/">झारखंड

में बिना परमिट के दौड़ रही हैं 700 से ज्यादा बसें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही