Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CCL की आम्रपाली परियोजना में 83.63 करोड़ के कोयला घोटाला में ईडी ने दर्ज किया केस

Advertisement
Advertisement
Ranchi: सीसीएल की आम्रपाली परियोजना में 83.63 करोड़ रुपए के कोयला घोटाला में ईडी ने मामला दर्ज किया है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग में यह केस रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में बीते 17 अगस्त 2021 को दर्ज प्राथमिकी व अनुसंधान में आए तथ्यों के आधार पर दर्ज किया है. सीबीआई को सूचना मिली थी कि मेजरमेंट बुक में छेड़छाड़ कर कोयला गायब करवाया जा रहा है. सीबीआई रांची व सीसीएल की जांच टीम के औचक निरीक्षण में चतरा के मगध आम्रपाली एरिया स्थित आम्रपाली परियोजना के कोयला स्टॉक से आठ लाख 75 हजार 774 मिट्रिक टन कोयला गायब मिला था. इसे भी पढ़ें - RMC">https://lagatar.in/rmc-list-of-shopkeepers-of-naga-baba-khatal-ready-176-vegetable-and-45-fruit-vendors-will-get-shop/">RMC

: नागा बाबा खटाल के दुकानदारों की सूची तैयार, 176 सब्जी और 45 फल विक्रेताओं को मिलेगी दुकान

कोयला स्टॉक से आठ लाख 75 हजार 774 मिट्रिक टन गायब था

चतरा के मगध आम्रपाली एरिया स्थित आम्रपाली परियोजना के कोयला स्टॉक से आठ लाख 75 हजार 774 मिट्रिक टन कोयला गायब मिला था. इससे सीसीएल को करीब 83 करोड़ 63 लाख 64 हजार 471 रुपये का घाटा हुआ था. जांच में पुष्टि के बाद सीबीआई की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 17 अगस्त 2021 को आम्रपाली परियोजना के परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार शर्मा, प्रबंधक शंभू कुमार झा, सीनियर मैनेजर सर्वेयर उमेश कुमार सिंह, सीनियर अधिकारी सर्वेयर पंकज कुमार झा, मुख्य प्रबंधक खनन निहार रंजन साव, मेसर्स एएमपीएल-एमआइपीएल-जीसीएल (जेवी) कोलकाता के सभी निदेशक और मेसर्स एएमपीएल-एमआइपीएल-जीसीएल (जेवी) कोलकाता के अलावे अन्य अज्ञात का नाम पर मामला दर्ज किया गया था. इसे भी पढ़ें –एक">https://lagatar.in/two-records-of-the-same-land-one-real-one-fake-preparation-of-land-loot-in-namkum/">एक

ही जमीन के दो रिकॉर्ड, एक असली एक नक़ली! नामकुम में जमीन लूट की तैयारी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही