Search

 
 
 

झारखंड महालूट के हिस्सेदार अफसरों के चेहरे से नकाब उतारे ईडी : बाबूलाल

 
Ranchi : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मनी लांड्रिंग के आरोपी अमित अग्रवाल को लेकर एक बार फिर सरकार पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के पारिवारिक मंत्री अमित अग्रवाल जब भी झारखंड आते थे, उनकी मेहमान नबाजी में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की पूरी टीम लग जाती थी. यह खुलासा कुछ छोटे सरकारी मुलाजिमों ने किया है, जिन्होंने यह सबकुछ अपनी आंखों से देखा है. उन्होंने जो कुछ बताया, वह सुनकर शर्म को भी शर्म आ जाए. बड़े अफसरों के आदेश पर छोटे कर्मियों को अमित अग्रवाल के आगे-पीछे घरेलू नौकर की तरह काम करवाया जाता था. रात के अंधेरे में सही-गलत काम करने का निर्देश मिलता था. ये सब किसी अज्ञात शक्ति के कहने पर होता था.

पुलिस और प्रशासन के भी कुछ लोग भी जिम्मेदार

बाबूलाल ने कहा कि ईडी को ऐसे लोगों की करतूतों की पूरी पड़ताल मनी लांड्रिंग के तहत करनी चाहिये. झारखंड में ऑपरेशन क्लीन तब तक पूरा नहीं होगा, जबतक ऐसे सारे लोगों की पहचान कर उन्हें जेल में न पहुंचा दिया जाए. ढाई सालों के झारखंड महालूट और महापाप के कार्यों में सत्ताधारियों के अलावा पुलिस और प्रशासन के भी कुछ लोग समान रूप से हिस्सेदार और जिम्मेदार हैं. ऐसे लोगों के चेहरे से नकाब उतरना ही चाहिए. इसे भी पढ़ें – गुमला:">https://lagatar.in/gumla-three-plfi-naxali-arrested-many-weapons-including-rifle-recovered/">गुमला:

PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, रायफल समेत कई हथियार बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही