Search

 
 
 

ED का दिल्ली पुलिस से अनुरोध, सीएम हेमंत को खोज कर लायें

 
Ranchi/Delhi :   इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने दिल्ली पुलिस से अनुरोध किया है कि वह झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को खोजकर लायें. दरअसल ईडी ने सोमवार को दिल्ली स्थित सीएम आवास में दबिश दी थी. लेकिन हेमंत सोरेन वहां नहीं मिले. वह कहां हैं, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है. इसलिए ED ने दिल्ली पुलिस से यह अनुरोध किया है कि वह सीएम हेमंत सोरेन को खोज कर लाये. इधर रांची में मंगलवार की सुबह से ही अफवाहों का बाजार गर्म है. ऐसी सूचना सामने आ रही है कि सीएम वापस रांची आ गये हैं. लेकिन अब तक न तो आधिकारिक तौर पर और न ही पार्टी की ओर से सीएम के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है कि आखिर वह कहां हैं.

देर रात सीएम आवास से निकली थी ईडी की टीम

सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से ईडी की टीम सोमवार की रात के करीब 10.30 बजे निकली थी. ईडी सीएम हेमंत सोरेन की पर्सनल गाड़ी की जांच की. गाड़ी के अंदर से कुछ कागजात भी मिले, जिसे ईडी के अधिकारियों ने अपने कब्जे में लिया. वहीं ईडी अपने साथ हरियाणा नंबर की एक बीएमडब्ल्यू कार भी ले गयी. इससे पहले ईडी की टीम सोमवार की शाम करीब सात बजे सीएम के आवास से बाहर निकल गयी थी. लेकिन कुछ ही देर के बाद ईडी के अधिकारी बिना कुछ बोले दोबारा सीएम हेमंत सोरेन के घर के अंदर चले गये थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही