Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ED ने JSW को 4025 करोड़ रुपये की संपत्ति लौटायी

Ranchi :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेएसडब्ल्यू को 4025 करोड़ रुपये की संपत्ति लौटा दी है, जो दिवाला और दिवालियापन संहिता (आईबीसी) के तहत पूर्ववर्ती भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड की संपत्तियों के लिए एक सफल समाधान आवेदक थी. ईडी ने यह जानकारी शनिवार की सुबह सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर दी है.

सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद ईडी ने लौटायी संपत्ति

एजेंसी के पोस्ट के अनुसार, ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 5 के तहत इन संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया था, क्योंकि पूर्ववर्ती प्रमोटरों ने बैंकों को धोखा देकर निजी निवेश के लिए बैंक के धन का दुरुपयोग किया था. 11 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद संपत्ति लौटा दी गयी. यह बहाली पीएमएलए की धारा 8(8) के तहत नियम 3ए के साथ जोड़ी गयी, जो यह निर्धारित करता है कि मुकदमा लंबित रहने तक संपत्ति को बहाल किया जा सकता है.

ईडी और न्यायालयों के बीच कानूनी जटिलताएं अब भी बरकरार  

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आईबीसी की धारा 32ए (2) के संदर्भ में ईडी की शक्तियों को स्पष्ट नहीं किया, जो कॉर्पोरेट देनदारों की संपत्तियों को अटैच करने से संबंधित है. कोर्ट  ने इस मुद्दे को खुला छोड़ दिया. इस प्रक्रिया से यह स्पष्ट होता है कि ईडी और न्यायालयों के बीच समाधान प्रक्रिया में संभावित कानूनी जटिलताएं अभी भी बरकरार हैं, जिससे भविष्य में इस मामले में होने वाली अपेक्षाएं और भी महत्वपूर्ण हो जाती हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही