Search

 
 
 

ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में कहा, कविता ने 100 करोड़ रुपये आम आदमी पार्टी को दिये, केजरीवाल को शराब घोटाले का किंगपिन बताया

 
 New Delhi : शराब नीति  घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट (PMLA Court) में पेश किया गया. इस मामले में सुनवाई शुरू की गयी. केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील पेश की. उन्होंने गिरफ्तारी को गलत करार देते हुए जमानत देने की मांग की. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रवर्तन निदेशालय ने 10 दिन की रिमांड मांगी

एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने मनु सिंघवी की बात काटते हुए 10 दिन की रिमांड मांगी.  ईडी ने  सुनवाई के क्रम में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का आधार बताया. ईडी के वकील एसवी राजू ने कोर्ट में 28 पेजों की दलील पेश की. कोर्ट को जानकारी दी कि आरोपी केजरीवाल को गुरुवार रात  गिरफ्तार किया गया था. केजरीवाल को 24 घंटों के अंदर कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया गया. हमें 10 दिनों की रिमांड चाहिए. उसे लेकर याचिका दायर की है.

रिश्वत के पैसों का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी ने गोवा के चुनाव में  किया  

ईडी ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले के किंगपिन (सरगना) बताया. ईडी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल दिल्ली शराब नीति के गठन में सीधे तौर पर शामिल थे. यह भी कहा कि केजरीवाल ने रिश्वत लेने के लिए कुछ खास लोगों का पक्ष लिया. रिश्वत के पैसों का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी ने गोवा चुनाव के लिए किया. कोर्ट को बताया कि शराब घोटाले में आरोपी बीआरएस नेता के कविता के बयान भी दर्ज किये गये हैं.

केजरीवाल ने दक्षिण लॉबी से रिश्वत मांगी थी

केजरीवाल ने के कविता से मुलाकात कर उनसे कहा कि उन्हें दिल्ली शराब नीति पर मिलकर एक साथ काम करना चाहिए. ईडी ने यह भी कहा कि दो बार कैश का ट्रांसफर हुआ था. ईडी के अनुसार शराब घोटाले का आरोपी विजय नायर केजरीवाल के घर के पास ही रह रहा था. उनके लिए ही काम कर रहा था. ईडी ने उसे बिचौलिया करार दिया. आरोप लगाया कि केजरीवाल ने दक्षिण लॉबी से रिश्वत मांगी थी. हमारे पास रिश्वत मांगने के पुख्ता सबूत हैं. ईडी ने कहा कि  आप के बड़े नेताओं को कविता ने रिश्वत दी.  कविता ने 100 करोड़ रुपये आम आदमी पार्टी को दिये. रिश्वत के पैसे नकद दिये गये. राउज एवेन्यू कोर्ट में ईडी ने दो लोगों की चैट का हवाला दिया. ईडी ने कहा कि हवाला के जरिए 45 करोड़ रुपये गोवा ट्रांसफर किये गये. हमारे पास (ईडी) इन लोगों की सीडीआर डिटेल है. इनके फोन रिकॉर्ड भी हमारे पास हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही