Search

 
 
 

ईडी ने साहिबगंज में बैंकों से पंकज मिश्रा और उनके सहयोगियों के पिछले पांच साल के लेन-देन की जानकारी मांगी

 
Ranchi (Saurav Singh) : प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने साहिबगंज जिले में शाखाएं रखने वाले कम से कम छह बैंकों को पंकज मिश्रा और मनी लॉन्ड्रिंग के अन्य संदिग्धों के बैंक खातों और लेनदेन का विवरण उपलब्ध कराने के लिए नोटिस भेजा है. ईडी ने 40 लोगों के बारे में जानकारी मांगी है. जानकारी के अनुसार, साहिबगंज में एक्सिस बैंक की हीरो होंडा शाखा, एचडीएफसी, इंडियन ओवरसीज बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (मुख्य शाखा), पंजाब नेशनल बैंक (मंडी शाखा) और केनरा बैंक की मुख्य शाखा कुछ ऐसी शाखाएं हैं, जिनमें आरोपी व्यक्तियों के खाते हैं. ईडी ने इन बैंकों से पिछले पांच साल का ब्योरा देने को कहा है.

करीबी और सहयोगियों का बैंक से संबंधित जानकारी मांगी 

सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने बैंकों से कहा है कि वे इन संदिग्धों के परिवार के सदस्यों और करीबी सहयोगियों के समान विवरण प्रदान करें,यदि उन्होंने किसी भी समय कोई बैंक खाता संचालित किया है. ईडी ने बैंकों से कहा है कि वे ऐसे खातों के माध्यम से किए गए वित्तीय लेनदेन जैसे जमा, निकासी और नकदी के हस्तांतरण के अलावा भुगतान और ऋण की खरीद से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करें. विशेष रूप से ईडी ने यह भी उल्लेख किया है कि उसे ऐसे बैंक खातों का भी पूरा विवरण चाहिए, जो बंद हो गए थे.

इन लोगों की जानकारी मांगी गई है

ईडी ने पंकज मिश्रा के अलावा दाहू यादव, बच्चू यादव, विष्णु यादव, सोनू सिंह, निमाई चंद्र सील, सोनू सिंह, राजू भगत, पत्रू सिंह, ट्विंकल भगत, कृष्णा साव, निमाई सील, सुब्रतो पाल, भगवान भगत का ब्योरा मांगा है. कन्हैया खुदानिया, संजय दीवान और अन्य लोगों के बैंक खातों का विवरण मांगा है. इसे भी पढ़ें - जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-cyber-miscreants-again-blew-74-thousand-in-the-name-of-cutting-electricity/">जमशेदपुर:

साइबर बदमाशों ने बिजली काटने के नाम पर फिर उड़ाये 74 हजार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही