Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जीएसटी घोटालाः इडी ने शेल कंपनियों के खाते से 60 लाख जब्त किया

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने जीएसटी घोटाले की जांच के दौरान शेल कंपनियों के बैंक आकाउंट में जमा 60 लाख रुपये जब्त कर लिया है. जब्त की गयी  राशि 10 शेल कंपनियों के बैंक अकाउंट में जमा था. 800 करोड़ रुपये के इस जीएसटी घोटाले में मास्टर माइंड सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इडी इसमें से दो लागों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है. अब घोटाले के मास्टर माइंड शिव कुमार देवड़ा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. उल्लेखनीय है कि इडी ने 8 मई को 800 करोड़ रुपये के घोटाले में रांची, जमशेदपुर और कोलकाता में छापेमारी की थी. छापामारी के दौरान मिले दस्तावेज के आधार पर जीएसटी घोटाले के मास्टर माइंड सहित चार लोगों के गिरफ्तार किया था. इसमें शिव कुमार देवड़ा,  मोहित देवड़ा,  अमित गुप्ता और अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया का नाम शामिल है. जांच के दौरान यह पाया गया था कि जीएसटी घोटाले के मास्टर माइंड कोलकाता का शिव कुमार देवड़ा है. उसका बेटा मोहित देवड़ा, अमित गुप्ता, विक्की भालोटिया उसके साथ मिल कर फर्जी जीएसटी इनव्यास बनाते थे और आइटीसी का गलत लाभ लेते हैं. इन लोगों ने अब तक 14325 करोड़ रुपये का फर्जी जीएसटी बिल बनाया था. जांच में पाया गया कि जीएसटी घोटाले में शामिल इस गिरोह ने 135 शेल कंपनियां बनायी है. इडी ने इन शेल कंपनियों के खातों की जांच की. इसमें शेल कंपनियों के 10 बैंक खातों में 60 लाख रुपये जमा होने की जानकारी मिली. इसके बाद इडी ने इसे जब्त कर लिया. इडी ने जीएसटी घोटाले में आगे की जांच के लिए मोहित देवड़ा और अमित गुप्ता को चार दिनों के रिमांड पर लेकर पूछताछ की है. अब मास्टर माइंड शिव कुमार देवड़ा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही