Search

 
 
 

साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव को ईडी ने भेजा दूसरा समन, 19 को बुलाया

 
Ranchi : साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव को ईडी ने बुधवार को दूसरा समन भेजा है. ईडी ने रामनिवास यादव को 19 जनवरी को पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है. इससे पहले डीसी रामनिवास यादव को बीते 6 जनवरी को समन भेजकर 11 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था, हालांकि वह ईडी के समक्ष पर उपस्थित नहीं हुए थे.

डीसी के यहां हुई थी ईडी की रेड

बीते तीन जनवरी को ईडी ने साहिबगंज डीसी के आवास, कार्यालय और उनके राजस्थान स्थित आवास पर एक साथ छापेमारी की थी. रेड के दौरान साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव के पास से रिश्वत में मिले आठ लाख रुपए के साथ-साथ नाइन एमएम पिस्टल की 14 कारतूस भी मिले थे. ईडी के मुताबिक, बुधवार को ईडी की टीम ने जब डीसी के ऑफिस में छापा मारा तो फाइल के बीच लिफाफे में आठ लाख रुपए मिले, वहीं दफ्तर में गोलियां भी मिली. ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, डीसी से बरामद पैसों और गोलियों के विषय में पूछा तो उन्होंने सीधे अनभिज्ञता जारी की. एजेंसी के अधिकारियों ने मौके पर अन्य कर्मियों से पूछताछ की, तब जानकारी मिली कि मंगलवार को डीसी को आठ लाख रुपए आए थे. ये पैसे किन स्रोतों से आए हैं, ईडी यह जांच कर रही है. ईडी ने अपनी जांच में पाया है कि डीसी रामनिवास यादव ने साहिबगंज में पोस्टिंग के बाद अपने सैलरी अकाउंट से कभी पैसे नहीं निकाले. ईडी ने इस विषय में भी बुधवार से उनसे पूछताछ की है कि बगैर सैलरी खाते से निकासी से वह कैसे गुजारा करते थे. एजेंसी ने जांच में पाया है कि एजेंसी के द्वारा जब उन्हें समन किया गया था, उसके बाद उन्होंने सैलरी खाते से निकासी शुरू की थी. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/gumla-acb-team-caught-deo-and-computer-operator-taking-bribe-of-one-lakh/">बड़ी

खबर : गुमला डीईओ व कंप्यूटर ऑपरेटर एक लाख घूस लेते गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही