Search

 
 
 

बर्लिन अस्पताल मामले में ED ने प्रीति कुमार को भेजा दूसरा समन, 12 जनवरी को बुलावा

 
Ranchi: बर्लिन अस्पताल मामले में ईडी ने प्रीति कुमार को दूसरा समन भेजा है. ईडी ने प्रीति कुमार को 12 जनवरी को उपस्थित होने को कहा है. इससे पहले ईडी ने प्रीति कुमार को बीते 28 दिसंबर 2023 को समन भेजकर तीन जनवरी को उपस्थित होने को कहा था. जिसके बाद प्रीति कुमार ने ईडी को पत्र भेज कर यह बताया कि वह अपने परिवार के साथ केरल में छुट्टियों पर आई हैं, ऐसे में छह या सात जनवरी को रांची लौटेंगी. बता दें कि बीते पांच दिसंबर को ईडी ने बर्लिन अस्पताल का सर्वे किया था. ईडी के अधिकारियों ने बर्लिन अस्पताल की जमीन की मापी भी की थी. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/56-prisoners-lodged-in-jharkhand-jails-will-be-released/">झारखंड

के जेलों में बंद 56 कैदी होंगे रिहा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही