Search

 
 
 

अवैध खनन मामले में ईडी ने सीएम के प्रेस सलाहकार, डीसी और विनोद सिंह को भेजा समन

 
Ranchi :  1250 करोड़ के अवैध खनन घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी ने अब समन भेजना शुरू कर दिया है. ईडी ने समन जारी करते हुए सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को 16 जनवरी ,साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव को 11 जनवरी और विनोद सिंह को 15 जनवरी को ईडी ऑफिस में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है. इसे भी पढ़ें - पलामू">https://lagatar.in/palamu-naxalite-zonal-commander-lalu-yadav-alias-roshan-sentenced-to-five-years-in-jail/">पलामू

: नक्सली जोनल कमांडर लालू यादव उर्फ रौशन को पांच साल की जेल, एक हजार का जुर्माना

एक साथ 12 ठिकानों पर ईडी ने की थी छापेमारी

साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध खनन और ईडी के गवाह विजय हांसदा को प्रभावित करने से जुड़े मामले में ईडी ने बीते तीन जनवरी को बड़ी कार्रवाई की थी. ईडी ने एक साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव, डीएसपी राजेंद्र दुबे, साहिबगंज के खनन कारोबारी खुदानिया बंधु, मुख्यमंत्री के दोस्त विनोद कुमार सिंह, रौशन सिंह, कोलकाता के कारोबारी अभय सरावगी, पूर्व विधायक पप्पू यादव, रांची के बिरसा मुंडा जेल के जमादार अवधेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान शेल कंपनियों के जरिए निवेश, संदिग्ध फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के साक्ष्य एजेंसी को मिले हैं. बरामदगी के आधार पर ही ईडी अब आगे की कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें - TPC">https://lagatar.in/tpc-took-responsibility-for-the-murder-of-coal-businessman-abhishek-srivastava-said-the-organization-was-not-returning-the-money/">TPC

ने ली कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव के हत्या की जिम्मेदारी, कहा – संगठन का पैसा नहीं कर रहा था वापस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही