Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ED ने पूर्व DSP यज्ञनारायण और पत्रकार रवींद्र तिवारी को भेजा समन,12 मार्च को बुलावा

Ranchi: अवैध खनन मामले में जेल में बंद पंकज मिश्रा से रिम्‍स से मुलाकात करने के मामले में ईडी पूर्व डीएसपी यज्ञनारायण तिवारी और भारतवार्ता के संपादक से पूछताछ करेगी. ईडी ने बुधवार को दोनों को समन जारी किया. ईडी ने पूर्व डीएसपी यज्ञनारायण तिवारी को 13 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया, वहीं भारतवार्ता के संपादक रवींद्र नाथ तिवारी को 14 मार्च को बुलाया है. गौरतलब है कि पंकज मिश्रा के न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान मिलने वालों से एक-एक कर ईडी पूछताछ कर रही है, और उनसे मिलने का कारण पूछ रही है. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-01-mar-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।01 MAR।।सदन में विपक्ष पर बरसे हेमंत।।बीरेंद्र के संपर्क में थे कई MLA।।डॉक्टरों की हड़तालःमरीज हलकान।।जी-20: CSIR डेलीगेट्स का स्वागत।।LPG सिलेंडर महंगा,कांग्रेस गरम।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

दोनों ने किस उद्देश्य से पंकज मिश्रा से मुलाकात की थी, ईडी करेगी सवाल

ईडी पूर्व डीएसपी यज्ञनारायण तिवारी और भारतवार्ता के संपादक से रांची एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ करेगी. ईडी यह जानने की कोशिश करेगी कि जेल मैनुअल का उल्लंघन कर दोनों ने किस उद्देश्य से पंकज मिश्रा से मुलाकात की थी. 19 जुलाई 2022 को ईडी ने पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद पंकज मिश्रा में इलाज के लिए रिम्स में भर्ती हुए थे. इस दौरान जेल मैनुअल का उल्‍लंघन कर पंकज मिश्रा से कई लोगों ने मुलाकात की थी. इसका खुलासा ईडी ने रिम्स से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज से किया है. इसे भी पढ़ें-सपा">https://lagatar.in/fear-of-encounter-to-bahubali-atiq-ahmed-pleads-in-supreme-court/">सपा

नेता बाहुबली अतीक अहमद को एनकाउंटर का डर, सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही