Search

 
 
 

जमीन कारोबारी कमलेश को ईडी ने भेजा समन, 28 जून को उपस्थित होने को कहा

 
Ranchi : जमीन कारोबारी कमलेश कुमार को ईडी ने दोबारा समन भेजा है. ईडी ने समन भेजकर 28 जून को उपस्थित होने को कहा है. इससे पहले बीते 21 जून को ईडी ने कमलेश के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान उसके ठिकानों से एक करोड़ कैश और 100 कारतूस बरामद हुए थे. जिसके बाद ईडी के सहायक निदेशक देवव्रत झा ने पूरे मामले में झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को पत्र लिखा और कार्रवाई की मांग की थी. रांची के कांके में थाना में कमलेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था. इसे भी पढ़ें -लैंड">https://lagatar.in/land-scam-accused-irshad-will-appear-for-assistant-professor-exam-court-gives-permission/">लैंड

स्कैम का आरोपी इरशाद देगा सहायक आचार्य परीक्षा, कोर्ट ने दी अनुमति

शेखर कुशवाहा के बयान पर हुई कार्रवाई

फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने वाले सिंडिकेट से जुड़े शेखर कुशवाहा ने बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कांके इलाके में कई जगहों पर कमलेश कुमार द्वारा जमीन के फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन हड़पने की जानकारी दी थी. मामला सामने आने के बाद ईडी ने समन कर कमलेश कुमार को रांची जोनल आफिस में पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन ईडी के समन पर उपस्थिति ना होकर कमलेश फरार हो गया था. जिसके बाद शुक्रवार की दोपहर 12 बजे ईडी की टीम कांके रोड के चांदनी चौक स्थित एस्ट्रो ग्रीन स्थित फ्लैट पहुंची. लेकिन ईडी के पहुंचने से ठीक पहले कमलेश वहां से निकल गया था. स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ईडी ने इस फ्लैट को सर्च किया. इस दौरान ईडी को वहां से 100 जिंदा कारतूस और एक करोड़ कैश मिला. इस मौके से एजेंसी ने जमीन से जुड़े दस्तावेज समेत कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किये हैं. कांके रोड में छापेमारी के बाद ईडी ने देर शाम कमलेश के चेशायर होम रोड स्थित आवास में भी छापेमारी की थी. इसे भी पढ़ें -अमित">https://lagatar.in/amit-shah-said-the-crown-prince-of-congress-forgets-that-his-grandmother-had-imposed-emergency-in-the-country/">अमित

शाह ने कहा, कांग्रेस के युवराज भूल जाते हैं कि उनकी दादी ने देश में आपातकाल लगाया था…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही