Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईडी ने डीएसपी पीके मिश्रा को भेजा तीसरा समन, छह मार्च को बुलाया

Ranchi : 24 घंटे के भीतर मंत्री आलमगीर आलम और सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को क्लीन चिट देने के मामले में आरोपी डीएसपी पीके मिश्रा को ईडी ने मंगलवार को तीसरा समन भेजा है. ईडी ने डीएसपी पीके मिश्रा को छह मार्च को ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है. गौरतलब है कि इससे पहले ईडी ने डीएसपी को छह दिसंबर 2022 को पहला समन भेजा था और 12 दिसंबर 2022 को रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने का आदेश दिया था. लेकिन डीएसपी ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे. जिसके बाद ईडी ने दूसरा समन 13 दिसंबर 2022 को भेजकर डीएसपी पीके मिश्रा को 15 दिसंबर 2022 को ईडी ऑफिस में पेश होने को कहा था. लेकिन पीके मिश्रा ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे. वहीं दूसरी ओर ईडी ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेल अधीक्षक हामिद अख्तर को भी समन भेजा है और 7 मार्च को बीडिओ ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है. इसे भी पढ़ें - सपा">https://lagatar.in/sp-mp-shafiqurrahman-burke-said-murder-is-happening-mob-lynching-is-happening-muslims-are-being-oppressed/">सपा

सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बोले, मर्डर हो रहे हैं, मॉब लिंचिंग हो रही है, मुसलमानों पर हो रहा है जुल्म

ईडी के अधिकार क्षेत्र को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक रिट दायर किया था

झारखंड सरकार ने राज्य पुलिस द्वारा किए गए एक मामले की जांच की समीक्षा या निगरानी करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकार क्षेत्र को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक रिट दायर किया था. बरहरवा टोल प्लाजा मामले में सोमवार को ईडी से नदारद रहे झारखंड पुलिस के डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने यह दावा किया था. उन्‍होंने कहा कि इसी वजह से वह ईडी के समक्ष पेश नहीं हो सके थे.

प्राथमिकी के 24 घंटे के भीतर दे दी थी क्लीन चिट

बरहरवा टोल प्लाजा मामले में व्यवसायी शंभू नंदन ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी के 24 घंटे के भीतर साहिबगंज पुलिस ने मंत्री आलमगीर आलम और पंकज मिश्रा को क्लीन चिट दे दी थी. जांच की निगरानी कर रहे डीएसपी प्रमोद मिश्रा (पीके मिश्रा) ने बिना किसी प्रारंभिक जांच और डिजिटल साक्ष्य के पंकज मिश्रा को क्लीन चिट दे दी थी. प्रमोद मिश्रा बरहरवा के डीएसपी के पद पर तैनात थे और उनका नाम एएसआई रूपा तिर्की मौत मामले में भी आया था. सोमवार को रांची ईडी के ऑफिस में जांच अधिकारी और झारखंड पुलिस के एएसआई सरफुद्दीन खान से पूछताछ की गई. इसमें सरफुद्दीन खान ने बताया था कि पंकज मिश्रा और आलमगीर आलम के खिलाफ जांच बंद करने का फैसला उनके वरीय अधिकारियों का था. इसे भी पढ़ें - यूपी">https://lagatar.in/akhilesh-yadav-said-in-up-assembly-ram-rajya-is-not-possible-without-socialism/">यूपी

विधानसभा में बोले अखिलेश यादव, बिना समाजवाद के राम राज्‍य संभव नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही