Search

 
 
 

एड शीरन ने ‘सफायर’ गाने का बिहाइंड द सीन वीडियो किया शेयर, भारत को लेकर कही खास बात

हाल ही में ब्रिटिश सिंगर एड शीरन और सिंगर अरिजीत सिंह का एक  गाना ‘सफायर’ रिलीज हुआ. जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है. इस गाने को इंडियन म्यूजिक लवर्स ने खूब पसंद किया.
 

 Lagatar desk : हाल ही में ब्रिटिश सिंगर एड शीरन और सिंगर अरिजीत सिंह का एक  गाना ‘सफायर’ रिलीज हुआ. जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है. इस गाने को इंडियन म्यूजिक लवर्स ने खूब पसंद किया. अब इस गाने का बीटीएस वीडियो एड शीरन ने शेयर किया है. इसमें वह भारत के बारे में एक खास बात कहते नजर आए . इस गाने में शाहरुख खान भी नज़र आ रहे हैं, और इसका वीडियो भारत में ही फिल्माया गया है. वीडियो में भारतीय संस्कृति, यहां के लोगों और खूबसूरत लोकेशन्स की शानदार झलक देखने को मिलती है.

 

 

 अब एड शीरन ने इस गाने की मेकिंग से जुड़ा एक बिहाइंड द सीन का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर  शेयर किया है. इस वीडियो में वे भारत और यहां के अनुभवों को लेकर कुछ खास बातें करते नजर आ रहे हैं .

 

 

 

बीटीएस वीडियो के साथ लिखा खास कैप्शन 


एड शीरन ने ‘सफायर’ सॉन्ग का जो बीटीएस वीडियो शेयर किया है, साथ ही इसके कैप्शन में लिखा- सफायर वीडियो का एक-एक शॉट को लेने के लिए हमें क्या करना पड़ा.हमने पूरे वीडियो को 3 सप्ताह में फिल्माया, जो हिस्ट्री में मेरा सबसे लंबा वीडियो शूट होना चाहिए. लेकिन यह देखने लायक वीडियो था. आई लव यू इंडिया. आप पूरा वीडियो YouTube पर देख सकते हैं

 

 

सफायर गाने में क्या खास है


सफायर सॉन्ग की शूटिंग तब हुई, जब एड शीरन भारत में म्यूजिट टूर पर थे.इस गाने में भारत का कल्चर, खूबसूरती बहुत ही अच्छे से दिखाई गई है. सफायर सॉन्ग में एड शीरन, इंडिया की गलियों में घूमते नजर आए, कहीं वह फुटबॉल खेल रहे हैं, कभी वह हिस्टोरिकल जगहों को देख रहे हैं. इस गाने में अरिजीत की आवाज भी है, वह भी वीडियो में नजर आते हैं. इसके अलावा शाहरुख खान की झलक भी गाने में दिखती है. इन बातों के काण ही एड शीरन के भारतीय फैंस सफायर सॉन्ग के दीवाने हो गए 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही