Ranchi : झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के सबसे ज्वलंत मुद्दे जमीन घोटाले की जांच में अपना हाथ डाला है, तो उसे जमीनी स्तर पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए. दोषियों एवं इससे जुड़े अपराधी तत्वों को जल्द से जल्द पकड़ना चाहिए. तिर्की ने कहा कि ईडी को बिना किसी राजनीतिक पूर्वाग्रह के पारदर्शिता के साथ अपनी जांच- पड़ताल करनी चाहिए.
: खनन पदाधिकारी पर बालू माफियाओं ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे [wpse_comments_template]
प्रदेश में सबसे ज्यादा जमीन घोटाले ही हुए हैं
श्री तिर्की ने कहा कि झारखंड के गठन के बाद इस प्रदेश में सबसे ज्यादा जमीन घोटाले ही हुए हैं. इसका सबसे ज्यादा खामियाजा झारखंड के आदिवासियों एवं मूलवासियों को ही भुगतना पड़ा है. यदि जमीन के मामले में हुए सभी घोटालों की तह तक जाया जाए तो अनेक सफेदपोशों पर उसकी छाया पड़ेगी. लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को बिना किसी पूर्वाग्रह के पारदर्शिता के साथ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. विशेष रूप से छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी एक्ट) के उल्लंघन के मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और सभी दोषियों को पकड़ा जाना चाहिए. चाहे वह किसी भी पद पर बैठे हुए हों. कांग्रेस नेता ने भरोसा जताया कि जमीन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्यवाही पूरी तरीके से निष्पक्षता के साथ होगी और उसका सकारात्मक परिणाम भी जल्द ही नजर आयेगा. इसे भी पढ़ें – देवघर">https://lagatar.in/deoghar-sand-mafia-did-a-deadly-attack-on-the-mining-officer-narrowly-survived/">देवघर: खनन पदाधिकारी पर बालू माफियाओं ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे [wpse_comments_template]
Leave a Comment