Search

 
 
 

अभिजीत प्लांट के लगभग 100 करोड़ के स्क्रैप चोरी मामले की ईडी करे जांच : प्रतुल शाहदेव

 
Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने ईडी से अभिजीत प्लांट से स्क्रैप चोरी के दर्ज मामलों को टेकओवर कर जांच शुरू करने का आग्रह किया है. इसको लेकर प्रतुल ने ट्वीट किया है. प्रतुल ने आरोप लगाया कि लगभग 100 करोड़ के इस घोटाले के पैसे के बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग की सूचना है. प्रतुल ने एक बार फिर से कहा कि एक संगठित सफेदपोशों का गिरोह अधिकारियों की मिलीभगत से अभी भी लगातार चोरी को अंजाम दे रहा है. प्रतुल ने अपने ट्वीट में ईडी के निदेशक को टैग करते हुए उनसे चंदवा और बालूमाथ थानों में स्क्रैप चोरी के दर्ज दर्जनों FIR को टेकओवर करके जांच शुरू करने का आग्रह किया है. प्रतुल ने लोहा चोरी को संरक्षण देने वाले संगठित गिरोह के सदस्यों के कॉल, व्हाट्सएप कॉल और कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन जांच करने की भी मांग की है. कहा गहन जांच होने से बहुत बड़े-बड़े चौकाने वाले नाम सामने आएंगे. प्रतुल ने अपने ट्वीट में झारखंड के डीजीपी को भी टैग करते हुए कहा कि पहले भी उनका ध्यान अभिजीत प्लांट में चल रहे महाचोरी की ओर आकृष्ट कराया था. लेकिन चोरी थमी नहीं है. हाईवे के रास्ते धड़ल्ले से माल कबाड़ी की दुकानों तक पहुंचाया जा रहा है. प्रतुल ने डीजीपी को बताया कि बीच में खानापूर्ति होने के लिए कुछ गिरफ्तारी और कुछ बरामदगी हो जाती है. लेकिन दिवालिया हो चुके अभिजीत पावर प्लांट से स्क्रैप की चोरी अभी भी जारी है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-two-criminals-arrested-for-arson-and-assault-at-bridge-construction-site-two-absconding/">लातेहार

: पुल निर्माण कार्य स्थल पर आगजनी और मारपीट करने पहुंचे दो अपराधी गिरफ्तार, दो फरार 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही