Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकार के चहेते दूसरे दागी अफसरों की भी जांच करे ईडी : दीपक प्रकाश

Ranchi : आईएएस छवि रंजन समेत कई अधिकारियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि ये सभी राज्य संपोषित भ्रष्टाचार के परिणाम हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार के महा गर्त में धकेल दिया है. रोज नए- नए कारनामे उजागर हो रहे हैं. ईडी की कार्रवाई में अधिकारियों के घर में अकूत अवैध संपत्ति व नकदी बरामद हो रहे हैं. ईडी को अब राज्य सरकार के अन्य चहेते दागी पदाधिकारियों पर भी पैनी निगाह रखनी चाहिए.

हेमंत सरकार को माफी मांगनी चाहिए

उन्होंने कहा कि भाजपा सड़क से सदन तक राज्य सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष और आंदोलन कर रही है. जब भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करती है, तो यह सरकार अपने पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए लाठी, डंडों, गोली- बंदूक के बल पर कुचलना चाहती है. 11 अप्रैल को भाजपा द्वारा आयोजित सचिवालय घेराव कार्यक्रम को भी हेमंत सरकार ने कुचलने की कोशिश की. लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचलने के लिए किए गए प्रशासनिक दुरुपयोग पर हेमंत सरकार को माफी मांगनी चाहिए. इसे भी पढ़ें – रोजगार">https://lagatar.in/arjun-munda-gave-appointment-letters-to-272-youths-in-employment-fair/">रोजगार

मेला में अर्जुन मुंडा ने दिये 272 युवाओं को नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही