Search

 
 
 

ग्रामीण विकास विभाग के दर्जन भर इंजीनियरों को ईडी का सम्मन

ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान कमीशन वसूली के पूरे चेन पर कार्रवाई करने के उद्देश्य से आगे की जांच शुरू की है. इस दौरान विभाग से संबंधित दर्जन भर इंजीनियरों समन जारी किया गया है. इसमें कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता शामिल है.
 
Exclusive news lagatar
  • टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदारों से पैसा वसूल कर बड़े अधिकारियों तक पहुंचाया जाता था.
  • ईडी अब तक तीन आरोप पत्र दायर कर चुकी है, इसमें आरोपितों की संख्या 22 है. 
  • तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री के आप्त सचिव संजीव लाल, करीबी जहांगीर आलम, मुख्य अभियंता बिरेंद्र राम, आलोक रंजन सहित कुछ अन्य को गिरफ्तार किया गया था.

 

 

 

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ग्रामीण विकास विभाग में कमीशनखोरी के मामले में दर्जन भर इंजीनियरों को सम्मन जारी किया है. इन्हें अलग-अलग तारिखों को पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया है. ग्रामीण विकास विभाग में कमीशनखोरी की रकम की मनी लाउंड्रिंग के आरोप में 22 के खिलाफ़ पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में आरोप पत्र (prosecution complain) दायर किया जा चुका है. 

 

जानकारी के मुताबिक ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान कमीशन वसूली के पूरे चेन पर कार्रवाई करने के उद्देश्य से आगे की जांच शुरू की है. इस दौरान विभाग से संबंधित दर्जन भर इंजीनियरों समन जारी किया गया है. इसमें कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता शामिल है. 

 

ग्रामीण विकास विभाग मे अब तक की जांच के दौरान ईडी को इस बात की जानकारी मिली थी कि टेंडर प्रक्रिया में ठेकेदारों से पैसा वसूल कर बड़े अधिकारियों तक पहुंचाया जाता है. ईडी ने इस वसूली के इस चेन में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पूछताछ की प्रक्रिया फिर से शुरू की है.

 

उल्लेखनीय है कि ग्रामीण विकास विभाग में ठेकेदारों से वसूली के मामले में अब तक की जांच के बाद पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में तीन आरोप पत्र दायर किया जा चुका है. इसमें आरोपितों की संख्या 22 है. 

 

जांच के दौरान विभाग के तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री के आप्त सचिव संजीव लाल, करीबी जहांगीर आलम, मुख्य अभियंता बिरेंद्र राम, आलोक रंजन सहित कुछ अन्य को गिरफ्तार किया गया था. आरोपितों की सूची मे संजीव लाल की पत्नी रीता लाल, बिरेंद्र राम की पत्नी राजकुमारी, पिता गेंदा राम सहित मामले से जुड़े चार्ड अकाउंटेंट और हवाला कारोबारी शामिल है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही