Search

 
 
 

कोयला कारोबारी कुंभनाथ सिंह की पत्नी को ईडी का समन, कल पूछताछ के लिए बुलाया

Ranchi News : कोयला घोटाले की जांच के दौरान मिले दस्तावेज में कुंभनाथ सिंह की पत्नी जया देवी के नाम पर चल-अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज मिले थे. इन्हीं संपत्तियों की खरीद से संबंधित आर्थिक स्रोतों से जुड़े मुद्दे पर उनसे पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है.
 
ईडीed,

Ranchi News : कोयला कारोबारी कुंभनाथ सिंह की पत्नी जया देवी को ईडी ने समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है. उन्हें 11 सितंबर को सुबह 11 बजे तक ईडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है. कुंभनाथ सिंह चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह का भाई है.

 

कोयला घोटाले की जांच के दौरान मिले दस्तावेज में कुंभनाथ सिंह की पत्नी जया देवी के नाम पर चल-अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज मिले थे. इन्हीं संपत्तियों की खरीद से संबंधित आर्थिक स्रोतों से जुड़े मुद्दे पर उनसे पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है.

 

ईडी ने उन्हें अपने साथ कुछ आवश्यक दस्तावेज भी लाने का निर्देश दिया है. इसमें अपनी और पारिवारिक सदस्यों की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा शामिल है. (एलबी सिंह से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)


कोयला घोटाले की जांच के दूसरे चरण की छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेज और निवेश से संबंधित ब्योरे की जांच के दौरान ईडी ने चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह के पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों को नोटिस जारी करना शुरू किया है.

 

ईडी ने छापामारी के दौरान मिले 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड में निवेश को भी फ्रीज कर दिया था. इसमें से सबसे ज्यादा निवेश एलबी सिंह के पारिवारिक सदस्यों व रिश्तेदारों के नाम पर है. इस मामले में अब तक एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह, साले रंजीत कुमार सिंह, भाई विश्वविजय सिंह से पूछताछ की जा चुकी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही