Search

 
 
 

IAS राजीव अरुण एक्का को ईडी का दोबारा समन, 27 मार्च को पेश होने को कहा

 
Ranchi : आईएएस राजीव अरुण एक्का को ईडी ने भेजा दोबारा समन भेजा है. ईडी ने राजीव अरुण एक्का 27 मार्च को पेश होने को कहा है. इससे पहले भी जांच एजेंसी ने 13 मार्च को भी ईडी ने उन्हें समन भेजकर 15 मार्च को बुलाया गया था. लेकिन राजीव अरुण एक्का ने ईडी को पत्र भेजकर विधानसभा सत्र चलने का हवाला देते हुए 24 मार्च के बाद बुलाने का आग्रह किया था. जांच एजेंसी आईएएस एक्का से यह जानने की कोशिश कर सकती है कि विशाल चौधरी से उनका क्या संबंध हैं. क्या दोनों के बीच पैसों का लेनदेन भी होता है.  (पढ़ें, ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-home-guard-dsp-suspends-commander/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : होमगार्ड डीएसपी ने कमांडर को किया सस्पेंड)

ईडी को विशाल चौधरी के घर से रेड के दौरान मिले थे महत्वपूर्ण सबूत

बता दें कि पिछले साल 24 मई को ईडी ने विशाल चौधरी के अशोक नगर स्थित आवास पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान जैसे ही ईडी के टीम उनके घर पहुंची थी, विशाल चौधरी ने अपना फोन कचरे में फेंक दिया था. जिसे ईडी ने जब्त कर लिया था. ईडी ने विशाल चौधरी के घर से कई अहम दस्तावेज और डिजीटल डिवाइस भी जब्त किये थे. जिसकी जांच में कई चौंकाने वाले ऑडियो-वीडियो क्लिप सामने आये थे. पता चला था कि विशाल चौधरी के संपर्क कई नौकरशाहों के साथ हैं. ईडी ने राजीव अरुण एक्का के बहनोई निशिथ केशरी के भी कार्यालय की तलाशी ली थी. ईडी को इस बात की जानकारी मिली थी निशिथ डेढ़ दशक पहले रांची में पूनम ड्रेसेज नाम से कपड़े की दुकान चलाते थे. बाद में वह रियल इस्टेट का बड़ा कारोबारी बन गया. इसे भी पढ़ें : तालाब">https://lagatar.in/filled-the-pond-sold-the-land/">तालाब

भरे, बेच डाली जमीन

राजीव अरुण एक्का से पहले दो आईएएस से पूछताछ कर चुकी है ईडी  

बता दें कि राजीव अरुण एक्का झारखंड के तीसरे आईएएस अधिकारी हैं, जिनसे ईडी पूछताछ करेगी. इससे पहले पूजा सिंघल और साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव से ईडी पूछताछ कर चुकी है. राजीव अरुण एक्का सीएम के प्रधान सचिव थे. उनके पास सूचना एवं जनसंपर्क, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी था. वीडियो जारी होने के तत्काल बाद उन्हें सभी पदों से हटा दिया गया और पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव बना दिया गया. इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य">https://lagatar.in/health-minister-inaugurated-sukoon-heart-care/">स्वास्थ्य

मंत्री ने किया “सुकून हार्ट केयर” का उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही