Search

 
 
 

अवैध खनन मामले में पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा को ईडी का समन, पांच जुलाई को बुलाया

 
Ranchi : साहिबगंज जिले के बरहड़वा के पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को समन भेजा है. कृष्णा साहा को पांच जुलाई को ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है. गौरतलब है कि आठ जुलाई 2022 को ईडी की टीम ने अवैध खनन मामले में साहिबगंज के बरहड़वा में चार पत्थर व्यवसायियों के यहां एक साथ छापेमारी की थी. बरहड़वा मेन रोड स्थित भगवान भगत व उनके भाई भावेश भगत, कुशवाहा टोला स्थित लोलो पैलेस में रह रहे सुब्रतो पाल और मुनिया होटल स्थित कृष्णा साह के यहां ईडी ने कार्रवाई की थी.

15 लोगों के ठिकाने पर ईडी ने की थी छापेमारी

1. पंकज मिश्रा : बरहेट विधायक हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि, साहिबगंज
2. दाहू यादव : जहाज संचालक के घर व होटल, साहिबगंज
3. छोटू यादव : पत्थर कारोबारी, साहिबगंज
4. बेदू खुडानिया : पत्थर कारोबारी, साहिबगंज
5. संजय दिवान : स्वर्ण व्यवसायी, साहिबगंज
6. टिंकल भगत : पत्थर कारोबारी, मिर्जाचौकी
7 पतरू सिंह : पत्थर कारोबारी, मिर्जाचौकी
8. राजीव कुमार : पत्थर कारोबारी, मिर्जाचौकी
9. निमाय सील : अनाज कारोबारी, बरहेट
10. भगवान भगत : पत्थर कारोबारी, बरहड़वा
11. भावेश भगत : पत्थर कारोबारी, बरहड़वा
12. कृष्णा साहा : पत्थर कारोबारी, बरहड़वा
13. सुब्रतो पाल : पत्थर कारोबारी, बरहड़वा
14. सोनू सिंह : पत्थर कारोबारी, राजमहल
15. कन्हैया खुडानिया : पत्थर कारोबारी, साहिबगंज
इसे भी पढ़ें – चेशायर">https://lagatar.in/kolkata-deed-used-in-cheshire-home-road-land-deal-also-turned-out-to-be-fake/">चेशायर

होम रोड भूमि की डील में इस्तेमाल कोलकाता की डीड भी निकली फर्जी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही