Search

 
 
 

सब इंस्पेक्टर प्रयाग दास को ED का बुलावा, पंकज मिश्रा से रिम्‍स में मुलाकात का मामला

 
Ranchi: न्यायिक हिरासत के दौरान सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से मुलाकात करने के मामले में ईडी सब इंस्पेक्टर प्रयाग दास से पूछताछ करेगी. दास पूर्व में कांके थाना में पदस्थापित थे. संताल क्षेत्र में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान मिलने वालों से एक-एक कर ईडी पूछताछ कर रही है, और उनके मिलने का कारण जान रही है. इसी दौरान ईडी ने इस मामले में सब इंस्पेक्टर प्रयाग दास को समन भेजकर 20 मार्च को ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है. इसे पढ़ें-बिना">https://lagatar.in/jbvnl-will-give-compensation-to-consumers-for-power-cut-without-notice-justice-amitabh-gupta/">बिना

सूचना बिजली कटौती पर उपभोक्ताओं को जेबीवीएनएल देगा मुआवजा : जस्टिस अमिताभ गुप्ता

पंकज मिश्रा से मिलने-जुलने वालों को पूरी छूट मिली थी

न्यायिक हिरासत में रिम्स में इलाजरत रहने के दौरान पेइंग वार्ड में पंकज मिश्रा से मिलने-जुलने वालों को पूरी छूट मिली थी. इसका खुलासा ईडी ने रिम्स से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज से किया है. उसी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए लोगों को समन भेजकर कर ईडी मिलने की वजह जानने के लिए पूछताछ के लिए बुला रही है. इसे भी पढ़ें-होल्डिंग">https://lagatar.in/changes-in-holding-tax-rules-pension-to-aged-artists-relief-to-electricity-consumers-know-other-decisions-of-hemant-cabinet/">होल्डिंग

टैक्स नियमों में बदलाव, वृद्ध कलाकारों का बढ़ा पेंशन, बिजली उपभोक्ताओं को राहत, जानें हेमंत कैबिनेट के अन्य फैसले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही