Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई, रांची से लेकर चाईबासा तक IAS व मंत्री से जुड़े लोगों के 20 ठिकानों पर छापेमारी

Ranchi : झारखंड में  राष्ट्रीय जांच एजेंसी इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की टीम राजधानी रांची से लेकर चाईबासा तक एक बार फिर सोमवार की सुबह कई ठिकानों पर दबिश दी है. एजेंसी आईएएस मनीष रंजन, मंत्री मिथलेश ठाकुर के पीएस हरेंद्र सिंह, मंत्री के भाई विनय ठाकुर समेत कई विभागीय इंजीनियर्स से जुड़े 20 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जल जीवन मिशन में अनियमितता से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम यह छापेमारी कर रही है. जिन जगहों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है उसमें रातू रोड स्थित इंद्रपुरी रोड में विजय अग्रवाल के आवास के अलावा हरमू और मोरहाबादी में भी छापेमारी चल रही है. गौरतलब है कि सोमवार की सुबह एक साथ ईडी की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी ऑफिस से निकलकर अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचकर तलाशी ले रही है. https://lagatar.in/ed-takes-major-action-in-jharkhand-raids-on-20-locations-of-people-associated-with-ias-and-minister-from-ranchi-to-chaibasa/untitled-4-97/"

rel="attachment wp-att-963292">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Untitled-4-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

इन लोगों के ठिकानों पर चल रही छापेमारी :

  • - विजय अग्रवाल
  • - आईएएस मनीष रंजन
  • - हरेंद्र सिंह
  • - विनय ठाकुर
  • - मनीष रंजन की बहन

चाईबासा में मंत्री के भाई और उनके बिजनेस पार्टनर के घर भी ईडी रेड

ईडी की टीम सोमवार की सुबह से मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर और उनके बिजनेसमैन पार्टनर वेदांत खिरवार के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम करीब ढाई बजे रात में ही चाईबासा पहुंच गयी थी. ईडी की टीम सबसे पहले अमला टोला स्थित मंत्री के भाई विनय ठाकुर के आवास पर पहुंची और सुबह चार बजे से उनकी आवास में छापेमारी शुरू की. विनय ठाकुर से पूछताछ के बाद उनके बिजनेस पार्टनर मधु बाजार निवासी वेदांत खिरवार के यहां भी एक टीम छापेमारी करने गयी.  वहीं वेदांत खिरवार के गोदाम की भी तलाशी ली जा रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही