Search

 
 
 

सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ करने ईडी की टीम पहुंची सीएम आवास

 
Ranchi :  सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ करने इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट ( ईडी) की टीम बुधवार दोपहर एक बजकर 18 मिनट में कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंची. दस वाहनों से सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के साथ ईडी के अधिकारी सीएम आवास पहुंचे हैं. हालांकि ईडी के अधिकारियों की तीन गाड़ियां अंदर गयी हैं. बाकी गाड़ियों में सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवान है, जिन्हे बाहर ही रोक दिया गया है. पिछली बार की तरह इस बार भी ईडी की टीम हाई टेक्नोलॉजी गैजेट्स से लैस होकर सीएम हाउस पहुंची है. ईडी की टीम की तरफ से आये लोग वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर रहे थे.  सीएम आवास में पहुंचने के बाद ईडी के अधिकारियों ने सीएम से पूछताछ शुरू कर दी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/421513a8-dfbd-42e9-9e94-b83a038a8623-1.jpeg"

alt="" width="1600" height="900" />

20 जनवरी को सीएम से ईडी ने सात घंटे की थी पूछताछ

इससे पहले बीते 20 जनवरी को सीएम से ईडी ने उनके आवास पर सात घंटे तक पूछताछ की थी. जिसके बाद ईडी ने 22 जनवरी दोबारा पत्र लिखकर सीएम को 27 से 31 जनवरी तक बयान दर्ज कराने को कहा था. इसके बाद सीएम ने 25 जनवरी को ईडी को अप्रत्यक्ष रूप से पूछताछ के लिए समय देने से इनकार कर दिया था. फिर 29 जनवरी को सीएम ने ईडी को पत्र लिखकर ईडी पर राजनीति से प्रेरित होकर चुनी हुई सरकार को काम करने से रोकने का आरोप लगाया था. हेमंत सोरेन 20 जनवरी को ईडी द्वारा पूछे गये सवालों को तथ्यों से परे और गलत करार दिया था. साथ ही बजट सत्र की व्यस्तता के बावजूद 31 जनवरी को अपने आवास पर ही बयान दर्ज कराने पर सहमति देते हुए ईडी को ई-मेल भेजा था. अपनी आपत्तियों के साथ ही मुख्यमंत्री ने बयान दर्ज कराने के लिए ईडी को 31 जनवरी को दोपहर एक बजे अपने आवास पर बुलाया था. पूछताछ को लेकर सीएम आवास समेत रांची के अन्य हिस्सों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

दिल्ली स्थित तीन ठिकानों पर ईडी ने की थी छापेमारी

ईडी ने 29 जनवरी की सुबह करीब सात बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तलाश में दिल्ली के शांति निकेतन स्थित उनके आवास, झारखंड भवन और शिबू सोरेन को आवंटित सांसद आवास पर छापा मारा था. जमीन खरीद बिक्री मामले में पूछताछ के लिए समय निर्धारित नहीं करने की वजह से ईडी ने मुख्यमंत्री की तलाश में दिल्ली में छापा मारा था. हालांकि सीएम अपने आवास पर नहीं मिले थे. रांची के क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक निदेशक देवव्रत झा के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में दिल्ली ईडी के अधिकारियों का दल शामिल था.

सीएम हेमंत के दिल्ली स्थित आवास से 36 लाख बरामद, ईडी ने कार भी किये थे जब्त 

कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान ईडी ने हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास से 36 लाख नकद बरामद किये थे. साथ ही ईडी ने एक कार भी जब्त किया था. गौरतलब है कि ईडी की टीम ने 29 जनवरी को सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर दबिश दी थी. हालांकि ईडी के अधिकारी 29 जनवरी शाम करीब सात बजे सीएम के आवास से बाहर निकल गये थे. लेकिन कुछ देर के बाद ईडी के अधिकारी बिना कुछ बोले दोबारा सीएम हेमंत सोरेन के घर के अंदर चले गये और हेमंत सोरेन की पर्सनल गाड़ी की जांच की. इस दौरान गाड़ी के अंदर से कुछ कागजात मिले, जिसे ईडी के अधिकारियों ने अपने कब्जे में लिया. वहीं ईडी अपने साथ हरियाणा नंबर की एक बीएमडब्ल्यू कार भी ले गयी थी.

जानें ईडी ने सीएम को कब-कब किया समन और कब पेश होने को कहा

  • - पहला समन :  8 अगस्त को भेजा गया और 14 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश था.
  • - दूसरा समन :  19 अगस्त को भेजा गया और 24 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश था.
  • - तीसरा समन :  1 सितंबर को भेजा गया और 9 सितंबर को हाजिर होने का निर्देश था.
  • - चौथा समन :  17 सितंबर को भेजा गया और 23 सितंबर को हाजिर होने का निर्देश था.
  • - पांचवा समन :  26 सितंबर को भेजा और 4 अक्टूबर को हाजिर होने का निदेश था.
  • - छठा समन :  11 दिसंबर को भेजा गया और 12 दिसंबर को हाजिर होने का निर्देश है.
  • - सातवां समन :  29 दिसंबर को भेजा गया, पूछताछ के लिए समय और जगह खुद तय करने को कहा गया.
  • - आठवां समन :  13 जनवरी को भेजा गया और 16-20 जनवरी तक बयान दर्ज कराने का समय है.
  • - 20 जनवरी : जमीन घोटाले मामले में सीएम से पहली बार पूछताछ.
  • - नौवां समन :  25 जनवरी को भेजा पूछताछ के लिए 27 से 31 जनवरी समय दिया गया.
  • - दसवां समन : 27 जनवरी को भेजा गया है, बयान दर्ज कराने के लिए 29-31 जनवरी तक का समय है.
  • - 29 जनवरी : दिल्ली स्थित उनके आवास पर ईडी की टीम पहुंची है.
  • - 30 जनवरी : दिल्ली से सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे रांची.
  • - 31 जनवरी : सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ करने ईडी की टीम पहुंची सीएम आवास.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही