Search

सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास और झारखंड भवन पहुंची ईडी की टीम

Ranchi/Delhi  : सीएम हेमंत सोरेन पिछले दो दिनों के दिल्ली के दौरे पर हैं. इस दौरान एक खबर आ रही है कि प्रवर्तन निदेशालय की ( ईडी) टीम आज  सोमवार को  धनशोधन मामले  (money laundering) से जुड़ी जांच के सिलसिले में  सीएम के दिल्ली स्थित आवास और झारखंड भवन पहुंची हुई है. गौरतलब है कि हेमंत सोरेन 27 जनवरी को ही दिल्ली पहुंचे हैं. इससे पहले 25 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन को 10वां समन भेजा था.

सीएम को पूछताछ के लिए 27 से 31 जनवरी तक का समय दिया  गया था

इस पत्र में ईडी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर यह तय करने को कहा था कि 29 से 31 जनवरी के बीच कब पूछताछ की जाये. साथ ही पिछले समन के अनुसार ही उन्होंने यह लिखा था कि अगर वह बयान दर्ज कराने नहीं आयेंगे, तो ईडी खुद उनके पास पहुंचेगी. इससे पहले 22 जनवरी को ईडी ने नौवां समन भेजकर सीएम को पूछताछ के लिए 27 से 31 जनवरी का समय दिया था. दूसरी तरफ राजधानी रांची में सीएम आवास समेत कई अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. जगह जगह अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

जानें जमीन घोटाले में ईडी ने सीएम को कब कब किया समन

  - पहला समनः 8 अगस्त को भेजा गया और 14 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश था.   - दूसरा समनः 19 अगस्त को भेजा गया और 24 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश था.   - तीसरा समनः 1 सितंबर को भेजा गया और 9 सितंबर को हाजिर होने का निर्देश था.   - चौथा समनः 17 सितंबर को भेजा गया और 23 सितंबर को हाजिर होने का निर्देश था.   - पांचवा समनः 26 सितंबर को भेजा और 4 अक्टूबर को हाजिर होने का निदेश था.   - छठा समनः 11 दिसंबर को भेजा गया और 12 दिसंबर को हाजिर होने का निर्देश था.   - सातवां समनः 29 दिसंबर को भेजा गया, पूछताछ के लिए समय और जगह खुद तय करने को कहा गया.   - आठवां समनः 13 जनवरी को भेजा गया और 16-20 जनवरी तक बयान दर्ज कराने का समय था.   - 20 जनवरी: जमीन घोटाले मामले में सीएम से पहली बार पूछताछ.   - नौवां समनः 25 जनवरी को भेजा  पूछताछ के लिए 27 से 31 जनवरी तक का समय दिया गया.   - दसवां समन: 27 जनवरी को भेजा गया है, बयान दर्ज कराने के लिए 29-31 जनवरी तक का समय है. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp