Search

 
 
 

हल्का कर्मी भानू प्रताप को बरियातू स्थित 8.5 एकड़ जमीन पर लेकर पहुंची ईडी की टीम

 
Ranchi : बड़गाईं अंचल के तत्कालीन राजस्व उपनिरीक्षक भानू प्रताप को ईडी की टीम अपने साथ लेकर बरियातू स्थित उस जमीन पर पहुंची. यह 8.5 एकड़ जमीन वही है, जिसपर हेमंत सोरेन का कब्जा बताया गया था. ईडी की अब तक की जांच में यह पता चला है कि भानू प्रताप ने बरियातू में 8.5 एकड़ जमीन सहित अवैध रूप से संपत्ति हासिल करने में हेमंत सोरेन की सहायता की है. पूछताछ में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं.

जानें क्या है आरोप

ईडी ने बड़गाईं के राजस्व निरीक्षक (हल्का कर्मचारी) भानू प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर भूमि के सरकारी रिकॉर्ड में हेराफेरी करने, मूल रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है. भानू प्रताप पहले से ही लैंड स्कैम से जुड़े केस में जेल में हैं और अब उन्हें उस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है. ईडी की अब तक की जांच में यह पता चला है कि, भानू प्रताप ने बरियातू में 8.5 एकड़ जमीन सहित अवैध रूप से संपत्ति हासिल करने में हेमंत सोरेन की सहायता की. इसे भी पढ़ें : जांच">https://lagatar.in/governor-made-one-to-protect-from-investigation-sit-is-better-than-cbi-supriyo/">जांच

से बचाने के लिए एक को बनाया गया राज्यपाल, सीबीआई से बेहतर है एसआईटी : सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही