Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पार्थ चटर्जी को भुवनेश्वर एम्स ले गयी ईडी की टीम

Kolkata : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी स्कूल में नौकरियों से संबंधित कथित घोटाले के मामले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी को कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार एयर एंबुलेंस के जरिए सोमवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर लेकर गए. अदालत ने 24 जुलाई को ईडी को निर्देश दिया था कि वह चटर्जी को सोमवार की सुबह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भुवनेश्वर ले जाए. कथित घोटाले को लेकर ईडी की जांच के सिलसिले में चटर्जी को गिरफ्तार किया गया है. जब यह कथित घोटाला हुआ था, उस समय चटर्जी शिक्षा मंत्री थे.

एयर एंबुलेंस से भुवनेश्वर ले जाया गया

ईडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार चटर्जी को एक एयर एंबुलेंस से भुवनेश्वर ले जाया गया है.’ उन्होंने कहा, हमारे अधिकारी उन्हें लेने के लिए ओडिशा हवाई अड्डे पर मौजूद हैं. इससे पहले चटर्जी को सरकारी एसएसकेएम अस्पताल से एक एंबुलेंस के जरिए कोलकाता हवाई अड्डे ले जाया गया. चटर्जी का एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा था. कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चटर्जी को ले जाने के लिए हरित गलियारा बनाया गया था, जिससे वह करीब 30 मिनट में यहां हवाई अड्डे पहुंच गए. ईडी के अधिकारी ने बताया कि चटर्जी के दो वकील भी उनके साथ गये हैं. राज्य के उद्योग एवं संसदीय मामलों के मंत्री चटर्जी को कोलकाता की एक निचली अदालत ने सोमवार तक ईडी की हिरासत में भेजा था. इसे भी पढ़ें – एलन">https://lagatar.in/elon-musks-affair-with-google-co-founders-wife-sergey-brins-house-on-the-verge-of-collapse/">एलन

मस्क का गूगल के को-फाउंडर की पत्नी के साथ अफेयर! टूटने की कगार पर सर्गेई ब्रिन का घर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही