Search

 
 
 

ईडी की टीम आज से अगले पांच दिनों तक पूर्व सीएम हेमंत से करेगी पूछताछ

 
Ranchi :   जमीन घोटाले के आरोप में जेल में बंद राज्य के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से ईडी आज (शनिवार) से अगले पांच दिनों तक पूछताछ करेगी. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंद हेमंत सोरेन को ईडी शनिवार को अपने कब्जे में लेगी. इसके बाद पांच दिनों की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को फिर से कोर्ट में पेश किया जायेगा.

पूछताछ के दौरान शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना नहीं करने का निर्देश

गौरतलब है कि ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी की रात गिरफ्तार किया था. इसके बाद एक फरवरी को हेमंत सोरेन को ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने मामले में सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. फिर दो फरवरी को कोर्ट ने तीन फरवरी से पांच दिनों तक हेमंत सोरेन को ईडी रिमांड पर भेजा दिया. कोर्ट ने ईडी को पुलिस रिमांड के दौरान हेमंत सोरेन का मेडिकल चेकअप कराते रहने का निर्देश दिया. साथ ही किसी तरह की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना नहीं करने को भी कहा. इसके अलावा कोर्ट ने पूछताछ के दौरान हेमंत सोरेन को अपने परिवार के सदस्य और अपने वकील से मुलाकात करने की छूट दी. मुलाकात की अवधि 30 मिनट होगी.

पीएमएलए कोर्ट में दाखिल की गयी है याचिका

हेमंत सोरेन की ओर से भी दो फरवरी को पीएमएलए कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गयी है. जिसमें सुरक्षा कारणों से पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को कैंप जेल में रखने की अनुमति मांगी गयी है. आज ईडी कोर्ट इस मामले में फैसला सुनायेगा. वहीं कैंप जेल में हेमंत सोरेन को रखने का ईडी विरोध कर रही है. ईडी ने कहा कि उन्हें आखिर कैंप जेल में क्यों रखा जाये. क्या होटवार जेल की सुरक्षा भगवान भरोसे है? पूर्व सीएम मधु कोड़ा को कैंप जेल में नहीं रखा गया था. वो भी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गये थे. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी भी भ्रष्टाचार के आरोप में हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही