Search

 
 
 

आज हेमंत सोरेन से पूछताछ करने सीएम आवास पहुंचेगी ईडी की टीम, दिल्ली के कुछ अधिकारी हो सकते हैं शामिल

 
Ranchi : आज शनिवार को हेमंत सोरेन से पूछताछ करने ईडी की टीम सीएम आवास पहुंचेगी. ईडी की टीम जोनल ऑफिस से दिन के 12 बजे कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंचेगी.  टीम में संभवत: दिल्ली के भी कुछ अधिकारी शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम सीएम से उनके और पारिवारिक सदस्यों द्वारा अर्जित संपत्ति के आर्थिक स्रोतों से जुड़े सवाल पूछ सकती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/ranchi-2.gif"

alt="" width="600" height="400" />

मुख्यमंत्री का बयान  दर्ज किया जायेगा

इस क्रम में  संबंधित बिंदुओं पर मुख्यमंत्री का बयान भी दर्ज किया जायेगा. इस दौरान विधि-व्यवस्था के साथ इडी ऑफिस व अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी की गयी है. ईडी ऑफिस से लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा में कुल 900 पुलिस अफसर और जवान तैनात किये गये हैं. ईडी ऑफिस और मुख्यमंत्री आवास के बाहर बैरेकेडिंग की गयी है. wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही