Search

 
 
 

AAP नेताओं पर ईडी का शिकंजा, केजरीवाल के निजी सचिव, सांसद एनडी गुप्ता समेत 12 ठिकानों पर छापा

 
NewDelhi :   आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं पर ईडी ने शिकंजा कसा है. ईडी की टीम आप नेताओं व उनसे जुड़े लोगों को कुल 12 ठिकानों पर छापा मारा है. मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में जिनके यहां छापेमारी चल रही है, उसमें अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार, सांसद एनडी गुप्ता, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार समेत आप नेता व उनसे जुड़े कई लोगों के कुल 12 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, ईडी दिल्ली जल बोर्ड की टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं से जुड़े मामले में छापेमारी कर रही है.

एक कंपनी को 38 करोड़ का अवैध ठेका देने का आरोप

बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड की टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं से जुड़े मामले में सीबीआई और दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने एफआईआर दर्ज की है. इस एफआईआर के आधार पर ही ईडी यह कार्रवाई कर रही है. जानकारी के अनुसार, एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने इलेक्ट्रोमैग्नेटिक मीटरों की आपूर्ति, उन्हें लगाने, टेस्टिंग और कमीशनिंग के लिए टेंडर देते समय एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को लाभ पहुंचाया. आरोप है कि तकनीकी पात्रता मानदंडों पूरा नहीं करने के बाद भी बोर्ड ने एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी को 38 करोड़ का अवैध ठेका दिया. कंपनी ने फर्जी कागजात जमा करके यह टेंडर प्राप्त किया था. इसके बाद कंपनी ने अनिल कुमार अग्रवाल की स्वामित्व वाली फर्म मेसर्स इंटीग्रल स्क्रूज लिमिटेड को काम का उप-ठेका दे दिया. इसके बाद जब अनिल अग्रवाल ने जगदीश अरोड़ा को तीन करोड़ रिश्वत दी थी. ये पैसे अनिल अग्रवाल ने जगदीश अरोड़ा को नकद और बैंक खातों में ट्रांसफर किये थे. जिसके बाद ईडी ने 31 जनवरी को जगदीश अरोड़ा और अनिल कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही