Search

 
 
 

आज एक बार फिर सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी ईडी, कार्यकर्ता शांतिपूर्वक सत्याग्रह करेंगे

 
New Delhi : नेशनल हेराल्ड मामले में आज फिर एक बार सोनिया गांधी से ईडी की टीम पूछताछ करेगी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी आज सुबह साढ़े 11 बजे तक ईडी ऑफिस पहुंचेगी. सोनिया गांधी से हो रही पूछताछ के कारण कांग्रेस कार्यकर्ता आज भी विरोध प्रदर्शन करेंगे. इसको लेकर सोमवार को एक बैठक बुलाई गयी थी. जहां कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्वक सत्याग्रह करने के लिए कहा है. पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-subedar-nageshwar-mahato-the-son-of-jharkhand-was-martyred-in-the-kargil-war/">रांची:

कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे झारखंड के सपूत सूबेदार नागेश्वर महतो
इसे भी पढ़ें - पीडीएस">https://lagatar.in/it-will-take-three-months-for-pulses-to-reach-the-stove-of-pds-beneficiaries/">पीडीएस

लाभुकों के चूल्हे तक दाल पहुंचने में लगेंगे तीन महीने

पिछली बार ईडी ने तीन घंटे की थी पूछताछ 

बता दें कि पिछली बार सोनिया गांधी से हुई पूछताछ के खिलाफ देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया था. बीते गुरुवार को ईडी की टीम ने सोनिया गांधी से तीन घंटे तक पूछताछ की थी. इसके बाद 26 जुलाई को फिर से तलब किया है. सोनिया गांधी के साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ईडी ऑफिस गयी थी. जहां तीन घंटे तक चली पूछताछ के दौरान वो ईडी मुख्यालय में बैठी हुई थी. इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-26-july-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।26 July।।सुप्रियो के बयान से सियासी हलचल।।चर्चा में JMM का कैंपेन।।JSSC ने रद्द की JE परीक्षा।।झारखंड में शह मात का खेल।।क्या बिकता है राज्यपाल का पद!।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

शांतिपूर्ण सत्याग्रह में राहुल गांधी भी होंगे शामिल 

गौरतलब है कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय जांच एंजेसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया था. कार्यकर्ताओं ने ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी. आज होने वाला शांतिपूर्ण सत्याग्रह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कई पार्टी के दिग्गज नेता शामिल होंगे. बता दें कि सोनिया गांधी से पहले राहुल गांधी से भी ईडी इस मामले को लेकर कई बार पूछताछ कर चुकी है. राहुल गांधी से करीब 50 घंटे तक पूछताछ चली थी. तब भी कांग्रेस ने लगातार 5 दिन प्रदर्शन किया था. इसे भी पढ़ें - गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-jmm-leaders-met-sdo-submitted-demand-letter/">गढ़वा:

झामुमो नेताओं ने एसडीओ से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही