Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CM के विधायक प्रतिनिधि पंकज से पूछताछ जारी रखना चाहती है ED, कोर्ट से मांगी 8 दिनों की रिमांड

Ranchi : सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को ईडी ने 6 दिनों के रिमांड पर लिया था. आज (मंगलवार) रिमांड की अवधि समाप्त हो रही है. जिसके बाद ईडी ने एक बार फिर पंकज मिश्रा को प्रवर्तन निदेशालय के विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया. कोर्ट में पंकज मिश्रा को प्रस्तुत करने के बाद ED ने अदालत से वापस 8 दिनों की रिमांड मांगी. जिसका पंकज मिश्रा के अधिवक्ता ने विरोध किया. अब दोबारा ED को कितने दिनों की रिमांड की मंजूरी मिलती है, यह कुछ देर में स्पष्ट हो जाएगा.बता दें कि ईडी ने पंकज मिश्रा को 6 दिनों की रिमांड में लेकर पूछताछ की है. जिसमें कई अहम सुराग भी ईडी को मिले हैं. इसे भी पढ़ें - घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-ex-servicemen-service-council-and-east-maubhandar-panchayat-jointly-paid-tribute-to-the-martyrs-of-kargil/">घाटशिला

: पूर्व सैनिक सेवा परिषद, एवं पूर्वी मऊभंडार पंचायत ने संयुक्त रूप से कारगिल के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

कई दस्तावेज और 5.34 करोड़ नकद जब्त किये गये थे

बता दें कि अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा, दाहू यादव और उनके सहयोगियों के 37 बैंक खातों में 11.88 करोड़ रुपये जमा थे, जिसे ईडी ने जब्त कर लिया है. इससे पहले ईडी ने साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा में 19 स्थानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान कई दस्तावेज और 5.34 करोड़ नकद जब्त किये गये थे. तलाशी अभियान के दौरान ईडी ने साइट से अवैध रूप से संचालित किये जा रहे पांच स्टोन क्रशर, पांच अवैध बंदूक और कारतूस भी जब्त किये थे.

अवैध खनन से 100 करोड़ से ज्यादा जुटाये गये

साहेबगंज में अवैध खनन से 100 करोड़ से ज्यादा जुटाये गये हैं. जिसमें कई नौकरशाहों और राजनेताओं के पैसे भी शामिल हैं. ये बातें ईडी ने 15 जुलाई को प्रेस रिलीज जारी कर कही थी. ईडी को विभिन्न व्यक्तियों के बयानों, डिजिटल साक्ष्यों और दस्तावेजों सहित जांच के दौरान एकत्र किये गए सबूतों से पता चला कि जब्त नकदी/बैंक बैलेंस, वन क्षेत्र सहित साहिबगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किये जा रहे अवैध खनन से प्राप्त हुए हैं.

बरहरवा थाने में वर्ष 2020 में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंकज मिश्रा पर बीते चार जून को केस दर्ज किया था. उन पर साहिबगंज जिले के बरहरवा थाने में वर्ष 2020 में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसके तहत उन्हें अभियुक्त बनाया गया है. इस मामले में ईडी ने शंभु नंद कुमार का बयान भी दर्ज किया था. शंभु ने ईडी को दिये अपने बयान में राज्य के कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम का नाम लिया था. इसे भी पढ़ें - राज्यसभा">https://lagatar.in/19-opposition-mps-of-rajya-sabha-were-suspended-by-deputy-speaker-harivansh-for-a-week/">राज्यसभा

के 19 विपक्षी सांसदों पर गाज गिरी, उपसभापति हरिवंश ने एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही