Ranchi : रांची के बड़गाईं अंचल स्थित करीब 8.50 एकड़ आदिवासी भूमि के अवैध कब्जे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि आज बुधवार खत्म हो गयी. इसके बाद ED के अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में पेश किया. इस दौरान ED के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका जी ने कोर्ट से यह आग्रह किया कि इस केस में अभी हेमंत सोरेन से कई बिंदुओं पर पूछताछ करनी है. इसलिए एक बार फिर सात दिनों की रिमांड की अनुमति दी जाये. जिसका हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने विरोध किया. अब कोर्ट रिमांड को विस्तार देता है या नहीं यह कुछ ही देर में स्पष्ट होगा. [wpse_comments_template]
Breaking : हेमंत सोरेन से पूछताछ जारी रखना चाहती है ED, कोर्ट से 7 दिनों की रिमांड मांगी
Leave a Comment