Search

 
 
 

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की बेल पर शुक्रवार को ED की ओर से होगी बहस

 
Ranchi :  टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम की बेल पर रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में आज बुधवार को सुनवाई हुई. इस दौरान बचाव पक्ष यानी आलमगीर आलम की ओर से बहस पूरी कर ली गयी है. अब शुक्रवार को ED की ओर से बहस की जायेगी.

 ईडी ने आलमगीर आलम को 15 मई को किया था गिरफ्तार 

बता दें कि आलमगीर आलम को ED ने छह घंटे की पूछताछ के बाद 15 मई को गिरफ्तार किया था. वहीं ED इसी केस में राज्य के वरीय IAS अधिकारी मनीष रंजन से पूछताछ भी कर चुकी है. इस केस में आलमगीर आलम के ओएसडी रहे संजीव लाल और उसके सहयोगी जहांगीर आलम को भी एजेंसी गिरफ्तार कर चुकी है. इनके ठिकाने से एजेंसी ने 35 करोड़ रुपए से ज्यादा नकद राशि बरामद किये थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही