Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेखर कुशवाहा से पूछताछ जारी रखेगी ED, कोर्ट ने फिर दी रिमांड

Ranchi : जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा से ED की पूछताछ जारी रहेगी. कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है. मंगलवार को 3 दिनों की रिमांड पूरी होने के बाद शेखर कुशवाहा को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के विशेष कोर्ट में पेश किया गया. पेशी के दौरान एजेंसी के अधिवक्ता ने कोर्ट से यह आग्रह किया कि शेखर कुशवाहा को फिर से रिमांड पर लेकर पूछताछ की अनुमति दी जाये. जिसका बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने विरोध किया. दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने तीन दिनों की रिमांड दी है. ED ने भूमि घोटाले से संबंधित केस में कुशवाहा की गिरफ्तारी की है. उससे अब तक हुई पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं. उसने ED को यह जानकारी दी है कि आदिवासी जमीन को जनरल बना कर बेचने का गोरखधंधा करने के खेल में शामिल हैं और किन-किन इलाकों में जमीन का नेचर चेंज कर उसे ऊंची कीमत पर बेचा गया है. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-said-corporation-should-tell-how-much-money-was-spent-in-cleaning-bada-talab-hearing-tomorrow/">हाईकोर्ट

ने कहा- बड़ा तालाब की साफ-सफाई में कितने पैसे खर्च हुए बताए निगम, सुनवाई कल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही