Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंत्री आलमगीर से पूछताछ जारी रखेगी ED, कोर्ट ने फिर दी तीन दिनों की रिमांड

Ranchi :  टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मंत्री आलमगीर आलम से इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) तीनों दिनों तक पूछताछ करेगी. कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है. इससे पहले सोमवार को आलमगीर आलम की पांच दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ईडी ने उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में पेश किया. ED के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका ने अदालत से आलमगीर आलम को 5 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी. जिसका आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने विरोध किया. इसके बाद कोर्ट ने ईडी को तीन दिनों तक पूछताछ करने की अनुमति दी.

दो दिनों की पूछताछ के बाद ईडी ने आलमगीर आलम को किया था गिरफ्तार

बता दें कि  ईडी ने पांच मई  को आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल समेत नाै ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम और मुन्ना सिंह के ठिकानों से ईडी ने 35.23 करोड़ बरामद किये थे. इसके बाद ईडी ने संजीव लाल और जहांगीर आलम को देर रात गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद ईडी ने 12 मई को  मंत्री आलमगीर आलम को समन भेजकर 14 मई को पूछताछ के लिए बुलाया था. 14 मई को ईडी ने आलमगीर से नाै घंटे तक पूछताछ की थी. इसके बाद 15 मई को एजेंसी ने छह घंटे की पूछताछ के बाद आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही