Search

 
 
 

बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप से चार दिनों तक राज उगलवाएगी ED, कोर्ट ने दी मंजूरी

 
Ranchi : बड़गाईं अंचल के राजस्व कर्मचारी भानू प्रताप से ED अगले पांच दिनों तक पूछताछ जारी रखेगी. कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है. चार दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद शुक्रवार को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया. शुक्रवार को उसकी पेशी के दौरान ED ने एक बार फिर भानू से पूछताछ के लिए रिमांड को 7 दिनों की विस्तार दिए जाने का आग्रह कोर्ट से किया. जिसका भानू के अधिवक्ता ने विरोध किया. ED के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका जी की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने ED को भानू प्रताप प्रसाद से चारदिनों तक पूछताछ करने की अनुमति दे दी है. ईडी की अब तक की जांच में यह पता चला है कि भानू प्रताप ने बरियातू में 8.5 एकड़ जमीन सहित अवैध रूप से संपत्ति हासिल करने में हेमंत सोरेन की सहायता की है. पूछताछ में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें -JSSC">https://lagatar.in/jssc-cgl-exam-question-paper-leak-case-ranchi-police-steps-up-action-interrogating-two-people/">JSSC

CGL परीक्षा प्रश्नपत्र लीक केस : रांची पुलिस की कार्रवाई तेज, दो लोगों से कर रही है पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही