Search

 
 
 

अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ED, कोर्ट ने दी इजाजत

 
Ranchi :  जमीन घोटाला मामले में ईडी ने जिन चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, उनसे पांच दिनों तक पूछताछ की जायेगी. कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है. इससे पहले बुधवार को ईडी की टीम जब अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद को लेकर रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट पहुंची थी, तब कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इस दौरान एजेंसी ने सभी आरोपियों से पूछताछ के लिए सात दिनों की रिमांड मांगी थी, जिसपर आज गुरुवार को बहस हुई.

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ ईडी को मिले हैं पुख्ता सबूत 

गौरतलब है कि ईडी ने मंगलवार को अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद को छापेमारी और लंबी पूछताछ के बाद  देर शाम ईडी ऑफिस लेकर पहुंची थी, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में सभी की गिरफ्तारी हुई है. सभी के खिलाफ ईडी को कई पुख्ता सबूत मिले हैं. पिछले दिनों फर्जी डीड बनाने के मास्टर माइंड मोहम्मद सद्दाम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी, जिसमें उसने कई अहम जानकारी ईडी को दी थी. जिसके आधार पर इन अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही