Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IAS छवि रंजन से 10 घंटे पूछताछ, 6 आरोपियों से तीन दिन और पूछताछ करेगी ईडी, पुलिस वैन-कंटेनर की टक्कर, विपक्षी एकता की कवायद तेज समेत कई अहम खबरें पढ़ें एक साथ अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : बरियातू रोड स्थित सेना की जमीन घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने रांची के उपायुक्त रहे आईएएस छवि रंजन से लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की. छवि रंजन फिलहाल समाज कल्याण निदेशक के पद पर पदस्थापित हैं. वह सोमवार सुबह 10.30 बजे ईडी ऑफिस पहुंचे थे. इसके बाद उनसे पूछताछ शुरू हुई. जानकारी के मुताबिक, लैंड स्कैम में गिरफ्तार किए गए लोगों के समक्ष छवि रंजन को बैठाकर आमने-सामने पूछताछ की गई. राजधानी के बरियातू स्थित सेना की जमीन और चेशायर होम रोड की भूमि की खरीद- बिक्री के आरोपियों की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद सोमवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छह आरोपियों से चार दिनों तक और पूछताछ करने की इजाजत मांगी. लेकिन कोर्ट ने तीन दिनों तक पूछताछ की अनुमति दी. वहीं, सातवें आरोपी फैयाज खान को कोर्ट ने जेल भेज दिया है. ईडी और तीन दिनों तक कारोबारी प्रदीप बागची, बड़गाईं अंचल के कर्मचारी भानु प्रताप, अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान और मोहम्मद सद्दाम करेगी. कोडरमा के चंदवारा थानांतर्गत मदनगुंडी गौरी नदी पुल के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस वैन और ट्रक की टक्कर हो गई. हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए. इनमें छह पुलिसकर्मी हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी को रांची स्थित राजेंद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के लिए रेफर किया गया है. वर्ष 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. तीनों नेताओं ने बैठक को सकारात्मक बताया. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने नीतीश जी से यही अनुरोध किया है कि जयप्रकाश जी का आंदोलन बिहार से शुरू हुआ था तो हम भी बिहार में सर्वदलीय पार्टी मीटिंग करें. हमें एक संदेश देना है कि हम सभी एक साथ हैं.     https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/1-57.jpg"

alt="" width="1013" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-41.jpg"

alt="" width="1357" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/3-11.jpg"

alt="" width="1317" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/04.jpg"

alt="" width="1064" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/5-6.jpg"

alt="" width="1337" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/6-5.jpg"

alt="" width="1322" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/8-10.jpg"

alt="" width="1600" height="1271" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही