Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CA नीरज मित्तल, राम प्रकाश और तारा चंद से दोबारा 3 दिनों तक पूछताछ करेगी ED, कोर्ट ने दी इजाजत

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मनी लान्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार CA (चार्टेड एकाउंटेंट) नीरज मित्तल, राम प्रकाश भाटिया और तारा चंद से ED तीन दिनों तक पूछताछ करेगी. शनिवार को कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है. सोमवार को ED की ओर से तीनों अभियुक्तों को पांच दिनों की रिमांड लेकर पूछताछ की अनुमति मांगी गयी. जिसका नीरज मित्तल की ओर से अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा और राम प्रकाश भाटिया एवं तारा चंद की ओर से रिमांड अधिवक्ता प्रीतांशु सिंह ने विरोध किया. वहीं ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका जी ने बहस करते हुए कहा कि तीनों आरोपियों से हुई अब तक की पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं. इसलिए इनसे और पूछताछ करना जरुरी है. दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने ED को तीन दिनों की रिमांड की अनुमति दी है. तीनों आरोपियों पर जेल में बंद निलंबित अभियंता प्रमुख बीरेन्द्र राम के पैसों के निवेश में सहायता करने का आरोप है. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjps-regional-meeting-review-of-public-relations-campaign/">भाजपा

की प्रमंडलीय बैठक, महाजनसंपर्क अभियान की हुई समीक्षा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही