Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोयला कारोबारी इजहार अंसारी से ED और चार दिनों तक करेगी पूछताछ

Advertisement
Advertisement

लिंकेज का 86568 टन कोयला मंडी में बेचने का मामला

Ranchi: लिंकेज का 86568 टन कोयला मंडी में बेचने के मामले में हजारीबाग के चर्चित कोयला कारोबारी इजहार अंसारी से और चार दिनों तक ईडी पूछताछ करेगी. मंगलवार को छह दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने पर पीएमएलए की विशेष अदालत में उसे पेश दिया गया. पेशी के दौरान ईडी ने अदालत से रिमांड बढ़ाने की मांग की. इसपर अदालत ने चार दिनों की मंजूरी दे दी. बता दें कि कोल लिंकेज से जुड़े मामले को लेकर ईडी ने 16 जनवरी को इजहार अंसारी के ठिकाने पर छापेमारी की थी. छापेमारी के बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. इसे पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-there-is-no-wave-in-name-of-temple-pm-modi-did-show-in-ayodhya-we-are-not-afraid-of-himanta-vishwa-sharma/">राहुल

गांधी ने कहा, मंदिर के नाम पर लहर नहीं, अयोध्या में पीएम ने शो किया… हिमंत विश्व शर्मा से हम डरते नहीं…
86568 टन कोयला वाराणसी और धनबाद की कोयला मंडियों में ज्यादा कीमत पर बेचा था प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हजारीबाग के चर्चित कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को गिरफ्तार किया है. ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि इजहार अंसारी ने लिंकेज (सब्सिडी दर) का 86568 टन कोयला वाराणसी और धनबाद की कोयला मंडियों में ज्यादा कीमत पर बेचा था. जिसकी कीमत बाजार मूल्य 71 करोड़ रुपये है. ईडी की जांच में पता चला है कि इजहार अंसारी ने कोयला लिंकेज नीति का दुरुपयोग किया है. जिसके तहत कैप्टिव खपत के लिए छोटे और मध्यम उद्यम (एसएमई) को सब्सिडी वाला कोयला आवंटित किया जाता था. इजहार अंसारी की 13 ऐसी एसएमई फर्मों को 71 करोड़ रुपये के बाजार मूल्य वाला लगभग 86568 टन कोयला आवंटित किया गया था. हालांकि इजहार अंसारी ने उद्योग में उपयोग करने के बजाय कोयले को खुले बाजार में बेच दिया और इससे बड़े पैमाने पर लाभ कमाया. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-nitish-kumar-arrives-to-meet-the-governor-city-stir-intensifies/">बिहार

: राज्यपाल से मिलने पहुंचे नीतीश, 40 मिनट तक चली बातचीत, सियासी हलचल तेज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही