Search

 
 
 

कोयला कारोबारी इजहार अंसारी से छह दिनों तक पूछताछ करेगी ईडी, कोर्ट ने दी अनुमति

 
Ranchi :   हजारीबाग के चर्चित कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को आज बुधवार को रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया. ईडी की ओर से इजहार को छह दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत मांगी गयी. इसके बाद अदालत ने छह दिनों की रिमांड की अनुमति दे दी.

छापेमारी के बाद देर शाम ईडी ने इजहार अंसारी को किया था गिरफ्तार

बता दें कि ईडी ने 16 जनवरी को कोल लिंकेज से जुड़े मामले में हजारीबाग स्थित इजहार अंसारी के आवास सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. जिसके बाद देर शाम ईडी ने इजहार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया था. इजहार अंसारी पर कई शेल कंपनियों के जरिये अवैध कोयला कारोबार करने का आरोप है. उस पर निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के सहयोग से करोड़ों रुपये की अवैध कमाई करने का भी आरोप है.इससे पहले 3 मार्च 2023 को ईडी ने इजहार अंसारी के ठिकानों पर दबिश दी थी. उस छापेमारी में ईडी ने उसके ठिकानों से तीन करोड़ से अधिक नकद बरामद किये थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही