Search

 
 
 

ईडी लगातार 8 मई तक करेगी पूछताछ, वज्रपात से चार बच्चों की मौत, बेच दी सरकारी तालाब, दो प्लॉटों पर अवैध कब्जे में प्राथमिकी, दो पर चुप्पी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : जमीन घोटाले के तहत मनी लॉन्ड्रिंग मामले की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रहा है. मामले में ईडी के जोनल ऑफिस में सोमवार (एक मई) से 8 मई तक अब लगातार लैंड स्कैम के संदिग्धों से पूछताछ का सिलसिला शुरू होगा. सोमवार को सबसे पहले रांची सदर के रजिस्ट्रार वैभवमणि त्रिपाठी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है. बरियातू रोड स्थित सेना की जमीन सहित चेशायर होम रोड के भूखंड की खरीद-बिक्री के संबंध में उनसे पूछताछ की जा सकती है अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में पड़ी भीषण गर्मी से राहत दिलाने वाली तेज हवाएं और बारिश चार मासूमों के लिए आफत बनकर आई. वज्रपात के कारण साहिबगंज जिले के चार बच्चों की मौत हो गई. घटना राधानगर के पश्चिमी उधवा पंचायत के बाबूटोला की है. वहीं, एक बच्ची की हालत गंभीर बतायी जा रही है. मृतकों में हुमायूं शेख की 12 वर्षीय बेटी आयशा खातून, नौ वर्षीय बेटा नजरूल शेख, महबूब आलम का दस वर्षीय बेटा तौकीर आलम और असराफुल शेख का नौ वर्षीय बेटा जाहिद आलम शामिल है. जमशेदपुर से सटे बागबेड़ा, हरहरगुटू, रानीडीह, मतलाडीह और घाघीडीह सहित कई इलाकों के सरकारी तालाब भू-माफिया के शिकार हो चुके हैं. इन सरकारी तालाबों को पाटकर अवैध कॉलोनियां बसा दी गई हैं. कुछ जगहों पर अब भी अवैध प्लॉटिंग कर सरकारी तालाबों की जमीनों का सौदा किया जा रहा है. मुफ्त की जगह से दबंग भूमाफिया करोड़ों रुपये के वारे-न्यारे कर रहे हैं. जारीबाग के कटकमदाग स्थित सिरसी में सौ एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में दो प्लॉटों के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई लेकिन दो अन्य प्लॉटों के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई. इस पर अंचल प्रशासन भी खामोश है. उन प्लॉटों के मामले में कार्रवाई नहीं होने और लगातार सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/1-70-196x300.jpg"

alt="" width="196" height="300" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-53-194x300.jpg"

alt="" width="194" height="300" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/3-15-194x300.jpg"

alt="" width="194" height="300" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/4-15-195x300.jpg"

alt="" width="195" height="300" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/5-11-194x300.jpg"

alt="" width="194" height="300" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/6-10-194x300.jpg"

alt="" width="194" height="300" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/8-17-300x232.jpg"

alt="" width="300" height="232" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही