Search

 
 
 

अवैध खनन केस में दाहू यादव के बेटे से ED करेगी पांच दिनों तक पूछताछ

 
Ranchi : साहिबगंज जिला में हुए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के अवैध खनन मामले में दाहू यादव के बेटे राहुल यादव से ईडी पांच दिनों तक पूछताछ करेगी. कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है. वहीं राहुल यादव की बेल पर अब 19 जनवरी को सुनवाई होगी. राहुल ने पिछले मंगलवार को हाईकोर्ट के आदेश पर ईडी कोर्ट में सरेंडर किया था. जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में है. राहुल यादव को अवैध खनन मामले में ईडी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन वे ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे. इसके बाद ईडी की विशेष अदालत ने राहुल यादव के खिलाफ 31 मार्च 2023 को नन बेलेबल वारंट जारी किया था. इसे भी पढ़ें -साहिबगंज">https://lagatar.in/cabinet-secretary-wrote-a-letter-ed-on-summons-to-sahibganj-dc-and-abhishek-prasad-pintu-said-there-is-ambiguity-in-fir/">साहिबगंज

DC व अभिषेक प्रसाद पिंटू को समन पर कैबिनेट सचिव ने ED को लिखा पत्र, कहा – FIR में है अस्पष्टता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही