Search

 
 
 

मंत्री आलमगीर आलम से पांच दिनों तक पूछताछ करेगी ED, कोर्ट ने दी इजाजत

 
Ranchi : टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मंत्री आलमगीर आलम से ईडी पांच दिनों तक पूछताछ करेगी. कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है. इससे पहले बुधवार को आलमगीर आलम की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ईडी ने उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में पेश किया. ED के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका ने अदालत से आलमगीर आलम को 7 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी. जिसका आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने विरोध किया. इसके बाद कोर्ट ने ईडी को पांच दिनों तक पूछताछ करने की अनुमति दी. बता दें कि आलमगीर आलम को ईडी ने दो दिनों की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही