Search

 
 
 

मंत्री आलमगीर आलम से छह दिनों तक पूछताछ करेगी ईडी, कोर्ट ने दी मंजूरी

 
मंत्री आलमगीर आलम को कोर्ट में किया गया पेश, लगे आलमगीर जिंदाबाद के नारे, ED ने मांगी रिमांड Ranchi :  टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मंत्री आलमगीर आलम को कड़ी सुरक्षा के बीच आज गुरुवार को रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में पेश करने के बाद ED के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका ने आलमगीर आलम को 10 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी. जिसका आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने विरोध किया. इसके बाद कोर्ट ने छह दिनों की रिमांड की मंजूरी दी. सुरक्षा के लिहाज से कोर्ट में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. वहीं पेशी के बाद आलमगीर आलम को वापस ले ईडी ऑफिस ले जाया गया. [caption id="attachment_886759" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/alam-new.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पेशी के बाद ईडी ऑफिस ले जाते आलमगीर आलम [/caption]

जानिए घटनाक्रम कब क्या हुआ

05 मई : ईडी ने आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल समेत नाै ठिकानों पर छापेमारी की. 05 मई : संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम और मुन्ना सिंह के ठिकानों से 35.23 करोड़ रुपया बरामद. 5 मई : संजीव लाल और जहांगीर आलम को ईडी ने देर रात गिरफ्तार किया. 6 मई : ईडी ने संजीव लाल और जहांगीर आलम को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया. 7 मई : संजीव लाल को अपने साथ लेकर ईडी की टीम झारखंड मंत्रालय स्थित ग्रामीण विकास विभाग गयी. 7 मई : संजीव लाल के चैंबर से दो लाख रुपये ईडी ने बरामद किये. 9 मई : संजीव लाल की पत्नी रीता लाल से ईडी ने पूछताछ की. 12 मई : ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम को समन भेजकर पूछताछ के 14 मई को बुलाया. 14 मई : ईडी में आलमगीर से नाै घंटे तक पूछताछ की. 15 मई : छह घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही